एक्सप्लोरर

दिल्ली में अब तेजी से होगी बिजली की हाई-टेंशन लाइनों की शिफ्टिंग, DERC जारी करेगी दिशा-निर्देश

Delhi News: दिल्ली में अब बिजली की हाई टेंशन लाइनें तेजी से शिफ्ट हो सकेंगी. दिल्लीवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.

Delhi News: दिल्ली में अब बिजली की हाई टेंशन लाइनें तेजी से शिफ्ट हो सकेंगी. मुख्यमंत्री आतिशी ने हाई-टेंशन लाइन शिफ्टिंग की नीतियों को आसान बनाने का आदेश दिया है. दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (डीईआरसी) नए दिशा निर्देश जारी करेगी. दिशा निर्देश का उद्देश्य लाइन शिफ्टिंग के लिए बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) को भुगतान में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना है. 
संशोधित नये नियमों के तहत उन योजनाओं के लिए फंड आवंटन का प्रावधान है, जिनमें 11 केवी, 33 केवी और 66 केवी हाई टेंशन (एचटी) और 400 वोल्ट लो टेंशन (एलटी) लाइनें शामिल हैं, जिसे लोगों की सुरक्षा के लिए शिफ्ट की जानी हैं. इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों, किसान, सार्वजनिक भवनों एवं अनधिकृत कॉलोनियों के लिए सरकार द्वारा शिफ्टिंग की पूरी लागत का वहन किया जाता है.

फिलहाल बिजली कंपनियां 100 फीसद अग्रिम भुगतान के बाद ही हाई टेंशन लाइनें शिफ्ट करती थी, जिसमें काफी समय लगता था, लेकिन अब 30 फीसद अग्रिम भुगतान के साथ हाई टेंशन लाइनें शिफ्ट हो सकेंगी.

योजना के जरिये नए इलाकों में जल्द से जल्द लाइनें बिछा दी जायेंगी. डीईआरसी की तरफ से जल्द नए दिशा निर्देश जारी होंगे. आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्लीवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कदम उठाया है, जिससे बिजली लाइनों के शिफ्टिंग की प्रक्रिया में बाधा दूर हो सके. इससे बुराड़ी, किरारी और बवाना विधानसभा में बिजली की 9 हाई-टेंशन लाइनें जल्द शिफ्ट हो सकेंगी. साथ ही दिल्ली भर में और भी स्थान हैं,जहां हाई-टेंशन लाइनें शिफ्ट करने की आवश्यकता है, उसमे भी तेजी आएगी. 

किराड़ी विधानसभा में शिफ्ट होने वाली हाई टेंशन लाइनें

1. निठारी चौक से पीएसएम स्कूल, प्रताप विहार-3
2. विशाल मेगा मार्ट से नाग मंदिर, किराड़ी
3. किराड़ी राशन ऑफिस से दुर्गा चौक
4. गैस बर्तन भंडार, किराड़ी
5. निठारी से मुबारकपुर चौक, किराड़ी

बुराड़ी विधानसभा में शिफ्ट होने वाली हाई टेंशन लाइनें

1. शनि मंदिर कॉलोनी, कुशक-2, बुराड़ी
2. नांगलीपूना एक्सटेंशन
3. कुशक-1, बुराड़ी

बवाना विधानसभा में शिफ्ट होने वाली हाई टेंशन लाइनें
1. आरा कॉलोनी, कुतुबगढ़

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सोशल मीडिया पर चल रहा था अवैध खेल, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget