एक्सप्लोरर

महीनों इंतजार और सड़कों को खोदने की जरूरत खत्म, इस तकनीक से दूर होगी पाइपलाइन लीकेज की समस्या

Delhi News: पाइलाइन लीकेज की समस्या ठीक करने के लिए अब सड़कों की खुदाई गुजरे जमाने की बात हो जायेगी. आईओटी तकनीक आधारित पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत राजेंद्र नगर विधानसभा से की गई है.

Delhi News: दिल्ली में पाइपलाइन लीकेज की समस्या को हल करने के लिए आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक कदम उठाया है. अब पाइपलाइन की मरम्मत के लिए महीनों का इंतजार और सड़कों की खुदाई बीते जमाने की बात होगी. आईओटी तकनीक आधारित पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत राजेंद्र नगर विधानसभा से की गई है. पाइपलाइन लीकेज की समस्या सड़कों की खुदाई के बाद दूर की जाती थी. 

आईओटी तकनीक के इस्तेमाल से सड़कों को खोदने की जरूरत नहीं रहेगी. पायलट प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन लीकेज की समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा. सेंसर आधारित आईओटी तकनीक पानी की पाइपलाइन में लीकेज की जगह का पता लगाएगी और केवल एक छोटे से गड्ढे के जरिए पाइपलाइन को तुरंत ठीक किया जा सकेगा.  

आईओटी तकनीक की मुख्य विशेषताएं

जल संरक्षण
पाइपलाइन में लीकेज से पानी की बर्बादी को तुरंत रोका जा सकेगा. 

यातायात में सुधार
सड़कों की खुदाई खत्म होने से जाम और असुविधा से राहत मिलेगी.

सस्ता और तेज समाधान
परंपरागत तरीकों के मुकाबले आईओटी तकनीक किफायती और तेज.

सड़कें सुरक्षित रहेंगी
सड़कों को बार-बार खोदे जाने के झंझट से निजात मिलेगी. आप विधायक दुर्गेश पाठक ने राजेंद्र नगर के लोगों की समस्याओं को हल करने की दिशा में बड़ा कदम बताया. उन्होंने कहा कि आईओटी तकनीक के इस्तेमाल से न केवल जल संरक्षण होगा, बल्कि लोगों को यातायात और अन्य असुविधाओं से भी राहत मिलेगी.

केजरीवाल की नीति का परिणाम-पाठक

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीति का परिणाम बताया. पाठक ने कहा कि योजना को पूरी दिल्ली में लागू करवाने की मंशा है. पायलट प्रोजेक्ट फिलहाल राजेंद्र नगर में लागू किया गया है. दुर्गेश पाठक ने कहा कि नीयत साफ हो, तो नामुमकिन कुछ भी नहीं. उन्होंने कहा कि पानी की पाइपलाइन ठीक करने के लिए महीनों इंतजार और सड़कों को खोदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. अब आईओटी तकनीक से सेंसर बताएगा कि पाइपलाइन में कहां खराबी है. 

ये भी पढ़ें-

'जनता को लुभाने के लिए BJP और AAP के बीच हो रही नूरा कुश्ती', देवेंद्र यादव ने साधा निशाना

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget