एक्सप्लोरर

Delhi Night Shelters: दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड में गरीबों के लिए रैन बसेरा शुरू, बेसहारों के लिए बना आसरा

Delhi News: नजफगढ़ में गरीब मजदूर और जरूरतमंदों के लिए बनाए गए निशुल्क रैन बसेरा में 20 के करीब बिस्तर का इंतजाम किया गया है. बेड पर बिछावन, रजाई, गद्दे और कंबल की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है.

Najafgarh Night Shelter: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में कई दिनों से कोहरा (Fog) और कंपकपा देने वाली सर्दी का सितम जारी है. इसको देखते हुए दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने अपने नियमित रैन बसेरों के अलावा तंबू वाले रैन बसेरों की भी शुरुआत कर दी है. ऐसा ही एक रैन बसेरा नजफगढ़ के साईं मंदिर (Sai Mandir) के पास फुटपाथ के साथ बनाया गया है, जिससे ठंड में बेसहारे लोगों को आसरा मिल सके. बढ़ती सर्दी के बीच खुले में फुटपाथ पर रहने को मजबूर लोगों के लिए दिल्ली सरकार जरूरत के अनुसार जगह-जगह रैन बसेरों को बना रही है.

गरीब मजदूर और जरूरतमंदों के लिए बनाए गए इस निशुल्क रैन बसेरा में 20 के करीब बिस्तर का इंतजाम किया गया है. बेड पर बिछावन, रजाई, गद्दे और कंबल की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जो गरीब, बेसहारा फुटपाथ पर सोते हैं, वे सर्दी से बचकर इस तरह के रैन बसेरों की शरण ले सकते हैं. इस रैन बसेरा के केयरटेकर समसुद्दीन ने बताया कि बिस्तर, कम्बल के अलावा सुबह और शाम दो टाइम की चाय भी यहां पर उपलब्ध करवाई जा रही है. एक-दो दिन में इस रैन बसेरा में खाना भी दिया जाएगा, जिससे लोग सर्दी से भी बचें और भूखे पेट भी ना रह सकें.

Delhi Night Shelters: दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड में गरीबों के लिए रैन बसेरा शुरू, बेसहारों के लिए बना आसरा

20 दिसंबर को हुई थी रैन बसेरे की शुरुआत
बढ़ रही ठंड को देखते हुए 20 दिसंबर को इस रैन बसेरे की शुरुआत की गई थी. फिलहाल यहां 15-16 लोग आ कर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की इस मुफ्त सुविधा का लाभ ले पा रहे हैं. इस ठंड में ये रैन बसेरा उन बेसहारे लोगों के लिए बहुत बड़ा सहारा बन रहा है, जिनके पास इस सर्दी में सर छुपाने के लिए ना तो छत है और ना ही सोने के लिए बिस्तर. आपको बता दें कि दिल्ली में इस सर्दी के सीजन में शुक्रवार की सुबह सबसे ठंड रही. मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. आई‍एमडी के मुताबिक शुक्रवार सुबह दिल्ली के आसमान में कोहरे की हल्की परत छाई रही, जिससे दृश्यता घटकर 500 मीटर तक रह गई.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में रहते हैं और बेरोजगार हैं तो केजरीवाल सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर पाएं हर माह 7500 रुपए, जानें- कैसे

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget