एक्सप्लोरर

Delhi Traffic News: धौला कुंआ एयरपोर्ट, साउथ दिल्ली, गुरुग्राम जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 48 घंटे के लिए ये रास्ता

द्वारका अंडरपास को शनिवार दोपहर 12 बजे से बंद कर दिया गया है. इसे 48 घंटे बाद खोला जाएगा. इस दौरान जाम से बचने के लिए सर्विस लेन से होकर गुजर सकते है.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में लगातार जाम का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. जहां एक ओर आश्रम फ्लाइओवर के विस्तारीकरण (Expansion) के कारण दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों को घंटो जाम का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं शनिवार दोपहर 12 बजे से बंद हुआ अंडरपास 48 घंटे के बाद खोला जाएगा. द्वारका अंडरपास (Dwarka Underpass) को बंद किए जाने की वजह से द्वारका से धौलाकुआं, एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाने वाले लोगो को घंटो जाम का सामना करना पड़ रहा है.  

द्वारका अंडरपास में चल रहा है मरम्मत कार्य 
PWD अधिकारी ने बताया कि द्वारका अंडरपास में बीच सड़क पर बने ड्रेनेज के टूट जाने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. नई दिल्ली DCP ट्रैफिक को इस बाबत लिखित जानकारी देने के बाद मिले परमिशन के साथ शनिवार दोपहर 12 बजे से इस रास्ते को बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया था. जिसे नियत समय से पहले खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जिससे आम लोगो को ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े।

कई रुट पर जाने वाले हजारों लोग करते हैं द्वारका अंडरपास का उपयोग
दिल्ली कैंट, नजफगढ़, द्वारका समेत अन्य इलाकों से लोग अपने ऑफिस या अन्य कार्यों के लिए इस द्वारका अंडरपास के रास्ते से निकल कर धौलाकुआं, साउथ दिल्ली, एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाते हैं. रोजाना इस रास्ते से लाखों लोग आते जाते हैं. किसी वजह से अगर 5 मिनट के इस सड़क को बंद हो जाता है तो कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब 48 घंटे के लिए रास्ता बंद होने से यहां क्या स्थिति होगी. आज दोपहर से द्वारका सेक्टर 1 से करीब 5 से 7 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. 

राहत के लिए सर्विस रोड खोल दिया गया
राहत की बात ये हैं कि मेन रोड के साथ बने सर्विस लेन को द्वारका अंडरपास के बंद रहने तक आम लोगो के लिए खोल दिया गया है. जिससे इन रूट्स पर आवागमन करने वालों को थोड़ी राहत मिल सकती है. दिल्ली कैंट, नजफगढ़, द्वारका के लोगो को इस भयंकर जाम से बचना है तो पंखा रोड होते हुए धौलाकुआं के रास्ते अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Cold Wave: नैनीताल, मनाली, शिमला से भी ज्यादा ठंडी दिल्ली, रविवार के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget