एक्सप्लोरर

'दिल्ली की सफाई व्यवस्था बदहाल', कांग्रेस ने बीजेपी और AAP पर लगाए दिखावा करने के आरोप

Delhi Politics: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) पर सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा करने का आरोप लगाया है.

Delhi News: दिल्ली में सफाई व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) पर सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मेयर और NDMC चेयरमैन मेगा सफाई अभियान में जमीनी काम करने की बजाय सिर्फ फोटो खिंचवाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं.

देवेंद्र यादव ने कहा कि नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड की सिफारिश के मुताबिक, दिल्ली जैसे शहर में प्रति हजार निवासियों पर 3-6 सफाई कर्मचारी होने चाहिए. यानी दिल्ली को 2 लाख सफाई कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन हकीकत में यह संख्या 60 हजार से भी कम है. ज्यादातर सफाई कर्मचारी ठेके पर काम करते हैं, जिससे सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है.

कूड़े के पहाड़ और प्रदूषण का खतरा
यादव ने दिल्ली की लैंडफिल साइटों को 'कूड़े का पहाड़' बताते हुए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के 15 साल के MCD शासन में लैंडफिल साइटें कूड़े के ढेर में बदल गईं. इन साइटों से निकलने वाली जहरीली गैसें आसपास के लोगों में सांस और फेफड़ों की बीमारियां फैला रही हैं. सरकारें लैंडफिल हटाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के चलते यह काम सिर्फ कागजों पर हो रहा है.

स्वच्छ भारत अभियान की नाकामी
कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को भी नाकाम बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी की 'ट्रिपल इंजन सरकार' दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने में पूरी तरह फेल रही है. हाल ही में 2 मई की बेमौसम बारिश में दिल्ली की सड़कें जलभराव से चोक हो गई थीं, जो सरकार की नाकामी का सबूत है.

AAP के वादे भी खोखले  
यादव ने AAP पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि AAP ने 11 साल पहले दिल्ली को लंदन-पैरिस बनाने और लैंडफिल साइटें खत्म करने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज दिल्ली की सफाई व्यवस्था बदहाल है. बीजेपी और AAP की आपसी सियासत ने दिल्ली को कूड़े के ढेर पर लाकर खड़ा कर दिया है.

क्या है समाधान?
देवेंद्र यादव ने सुझाव दिया कि बीजेपी को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के साथ मिलकर सफाई और जनकल्याण के अभियान चलाने चाहिए. उन्होंने मांग की कि MCD, NDMC, दिल्ली सरकार, DDA और PWD जैसे विभागों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती जल्द से जल्द की जाए. साथ ही, ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों की जगह स्थायी भर्ती पर जोर दिया जाए.

दिल्ली की जनता कूड़े और गंदगी से परेशान है. लैंडफिल साइटों से फैलने वाला प्रदूषण और बदहाल सफाई व्यवस्था लोगों के सब्र का इम्तिहान ले रही है. बीजेपी और AAP की ओर से इस मुद्दे पर अभी कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन कांग्रेस के इन आरोपों ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है. अब सवाल यह है कि क्या दिल्ली को स्वच्छ बनाने का सपना हकीकत बनेगा?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget