एक्सप्लोरर

दिल्ली में अब EV वालों की मौज, आनंद विहार में देश का सबसे बड़ा फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू

Delhi News: इस नए स्टेशन पर 480 किलोवाट क्षमता वाली 10 हाई-वोल्टेज चार्जिंग यूनिट्स लगाई गई हैं. ये यूनिट्स एक साथ 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को फास्ट चार्जिंग की सुविधा देगी.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • आनंद विहार स्टेशन पर देश का सबसे बड़ा फास्ट ईवी चार्जिंग हब खुला.
  • 480 किलोवाट क्षमता की 10 चार्जिंग यूनिट्स 30 मिनट में चार्ज करेंगी.
  • ElectreeFi ऐप से बुकिंग, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और भुगतान संभव.
  • यात्रियों और स्थानीय निवासियों को मिलेगा तेज और सुविधाजनक चार्जिंग अनुभव.

आनंद विहार स्टेशन पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC ) ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग के लिए देश का सबसे बड़ा फास्ट चार्जिंग हब लॉन्च किया है. इसकी शुरूआत दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के तहत की गई है. यह अब तक का कॉरिडोर का सबसे बड़ा चार्जिंग हब है, जो इलेक्ट्रिक वाहन धारकों को तेज़ और सुविधाजनक चार्जिंग अनुभव देगा. इस पहल से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि स्वच्छ और हरित परिवहन को भी मजबूती मिलेगी.

इस नए स्टेशन पर 480 किलोवाट क्षमता वाली 10 हाई-वोल्टेज चार्जिंग यूनिट्स लगाई गई हैं. ये यूनिट्स एक साथ 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को फास्ट चार्जिंग की सुविधा देगी. खास बात यह है कि चार पहिया वाहन मात्र 30 मिनट में लगभग 80% तक चार्ज हो सकते हैं. इसके अलावा भारी व्यावसायिक ई-वाहनों के लिए भी विशेष चार्जिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं.

मोबाइल ऐप से आसान बुकिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग

इस सुविधा का उपयोग ElectreeFi मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है. गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध यह ऐप उपयोगकर्ताओं को चार्जिंग स्लॉट बुक करने, चार्जिंग स्टेटस देखने और डिजिटल पेमेंट करने की सुविधा देगा. पंजीकरण के बाद उपयोगकर्ता कुछ ही मिनटों में अपने वाहन की चार्जिंग प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. आनंद विहार स्टेशन पर इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब साहिबाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ समेत कुल 8 स्टेशनों पर ईवी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध हो गई है. इन सभी स्थानों पर फास्ट और सामान्य दोनों प्रकार के चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं.

यात्रियों और स्थानीय निवासियों दोनों को मिलेगा फायदा

नमो भारत से यात्रा करने वाले यात्री अब अपने निजी इलेक्ट्रिक वाहनों को स्टेशन पर ही आसानी से चार्ज कर सकते हैं. यह सुविधा आसपास के निवासियों के लिए भी लाभकारी साबित होगी. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी. आने वाले समय में कॉरिडोर के अन्य स्टेशनों पर भी ईवी चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में हरित परिवहन को नई गति मिलेगी.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget