एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ रही हवा की गुणवत्ता, 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा AQI

Delhi-NCR Weather Updates: गुरुवार को दिल्ली में मौसम शुष्क रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 कम 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक ज्यादा 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

Delhi-NCR Weather Updates 28 October 2022: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में सर्दी के साथ-साथ कोहरा और धुंध का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम और नरम होगा, जिससे सर्दी का एहसास बढ़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 2 नवंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और मौसम साफ बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में थोड़ी देरी से धूप निकलेगी. साथ ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली में मौसम शुष्क रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 कम 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक ज्यादा 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम दिल्ली के जैसा ही रहेगा.

शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 कम 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक ज्यादा 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
  • हवा में नमी का स्तर 38 से 84 प्रतिशत रहा.
  • शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी. 
  • नोएडा में अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी.
  • गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां मौसम दिल्ली और नोएडा जैसा ही रहेगा.

ये भी पढ़ें- Delhi Education News: दिल्ली सरकार की स्कूल ड्राप आउट रोकने की मुहीम, पढ़ाई छोड़ने के रिस्क पर 3 लाख से ज्यादा बच्चे चिन्हित

दिल्ली में बिगड़ रही हवा की गुणवत्ता

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बिगड़ती ही जा रही है और यह 'बहुत खराब से गंभीर' श्रेणी में पहुंच चुका है. बढ़ते वायु प्रदुषण (Air Pollution) से सांस लेना मुश्किल हो रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शुक्रवार की सुबह दिल्ली के आईटीओ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ' बहुत खराब' श्रेणी में 348 दर्ज किया गया है.

नोएडा और गुरुग्राम का भी बुरा हाल

वहीं दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में 437 रिकॉर्ड हुआ है, जबकि नोएडा में 'बहुत खराब' श्रेणी में 365 और गुरुग्राम में भी 'बहुत खराब' श्रेणी में 355 दर्ज किया गया. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget