एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम अलर्ट, IMD ने जारी की है चेतावनी

Delhi-NCR Weather News: मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली में फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं पिछले कुछ दिनों से बीच-बीच में हो रही बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

Delhi-NCR Weather Today: देश में मानसून ने फिर करवट ली है. इससे राजधानी समेत एनसीआर के इलाकों में बारिश का दौर जारी है. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में गुरुवार को भी अच्छी बारिश देखने को मिली. वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली में फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं मध्यम तीव्रता वाली बारिश होने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सिल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

उमस भरी गर्मी से राहत
बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में कमी आई है. साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. इससे मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर के अलावा देश के कई राज्यों में शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन दिनों मानसून देशभर में एक्टिव मोड में नजर आ रहा है. कई राज्यों में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. मौसम विभाग की मानें तो देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश से दिल्ली की हवा भी साफ
दिल्ली में बारिश के बाद हवा भी साफ हो गई है. गुरुवार सुबह दिल्ली में हवा का एक्यूआई स्तर 61 था, जो संतोषजनक माना जाता है. दूसरी तरफ बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखी गई. इससे यातायात भी प्रभावित हुआ. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों को यातायात व्यवधान और सड़क मार्ग परिवर्तन के बारे में जानकारी भी दी. इसके साथ ही यात्रियों को कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह भी दी गई.

यह भी पढ़ें: 'शिक्षकों की सैलरी IAS अधिकारी से ज्यादा होनी चाहिए', टीचर्स डे के कार्यक्रम में बोले सिसोदिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, कहा- सरकार ने मानी हमारी तीनों मांगें
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
'प्रधानमंत्री ने खुद...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget