एक्सप्लोरर

MP से दिल्ली-NCR में अपराधियों तक पहुंच रहे थे हथियार, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

Delhi Police: पुलिस की स्पेशल सेल ने एमपी से सक्रिय हथियार सप्लाई सिंडिकेट के दो तस्करों को बुराड़ी से गिरफ्तार किया. इनके पास से 15 पिस्टल बरामद की है. नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से सक्रिय इंटरस्टेट हथियार सप्लाई सिंडिकेट के दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 15 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं. बरामद सामान का इस्तेमाल अपराधियों तक हथियार पहुंचाने में किया जा रहा था.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरतजा खत्री और वसीम कुरैशी के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक मुरतजा खत्री से 8 पिस्टल जबकि वसीम कुरैशी से 7 पिस्टल बरामद की गईं. बरामद हथियार आधुनिक और घातक हैं, जिनका इस्तेमाल दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय अपराधी गिरोहों द्वारा किया जाना था.

पुलिस ने बुराड़ी इलाके में घेराबंदी कर दोनों तस्करों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच लंबे समय से एमपी आधारित हथियार तस्करों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. 5 सितंबर को पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि हथियारों की बड़ी खेप दिल्ली लाई जा रही है. इसी आधार पर पुलिस ने बुराड़ी इलाके में घेराबंदी कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया. दोनों दिल्ली-एनसीआर में हथियार सप्लाई करने के इरादे से आए थे.

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

स्पेशल सेल की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मध्यप्रदेश के सप्लायर्स से पिस्तौल 15,000 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदते थे और उन्हें दिल्ली-एनसीआर के अपराधियों को 25,000 रुपये में बेचते थे. दोनों पिछले 4-5 वर्षों से इस अवैध धंधे में सक्रिय हैं. उन्होंने बताया कि इस बार की खेप वे बुराड़ी में अपने एक संपर्क रोशन को सौंपने आए थे.

8 आपराधिक मामलों में पहले से दर्ज है नाम

दिल्ली पुलिस के अनुसार मुरतजा खत्री के खिलाफ पहले से ही 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें जुआ अधिनियम, चोरी, डकैती और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं. वहीं वसीम कुरैशी के खिलाफ भी 6 आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं, जिनमें मारपीट, चोरी और जुआ अधिनियम के उल्लंघन जैसे अपराध शामिल हैं. दोनों आरोपी पहले भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद फिर से हथियारों की तस्करी में जुट गए.

नेटवर्क पर पुलिस की पकड़

दिल्ली पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायर्स, खरीदारों और बिचौलियों की पहचान कर रही है. संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते हथियार अपराधों को रोकने की दिशा में एक बड़ी सफलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget