एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में रविवार की सुबह झमाझम बारिश, सड़कों पर जलजमाव, घर से ही लें बरसात के मजे

Delhi Rains Today: दिल्ली-NCR में रविवार (31अगस्त) की सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था. बादल रहने और शाम में गरज के साथ बौछार की संभावन जताई थी.

दिल्ली और इससे सटे इलाकों में रविवार (31 अगस्त) की सुबह झमाझम बरसात से हुई. सुबह से ही बादल घिरे हैं और 8.00 बजे के करीब बारिश शुरू हो गई है. दिल्ली के कई प्रमुख मार्ग कुछ ही समय में जलजमाव का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. 

13 साल में सबसे ठंडा अगस्त
दिल्ली में अगस्त के महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है. साथ ही तापमान में भी अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई. पुराने रिकॉर्ड्स देखे जाएं तो बीते 13 साल में इतना ठंडा अगस्त पहली बार आया है. दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

इस बार मानसून के तीनों महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. सफरदरजंग में अब तक 400mm बारिश रिकॉर्ड की गई है. वहीं, बीते 14 साल में यह सबसे ज्यादा बारिश है.

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
शनिवार (30 अगस्त) को यमुना का वॉटर लेवल डेंजर मार्क के ऊपर रहा. पुरानी दिल्ली में बने पुल के पास रात 8.00 बजे यमुना का जलस्तर 205.52 रहा. जो खतरे के निशान से 0.15 मीटर ज्यादा था. निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. लोगों को लगातार वहां से बाहर निकाला जा रहा है. 

सरकार ने निचले इलाके के लोगों के लिए अलग से कैंप बनाए हैं. जलस्तर शुक्रवार को नीचे था, लेकिन शनिवार को खतरे के निशान को पार कर गया.

रविवार को घर से ही लें बारिश के मजे
बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनेगी. वैसे तो रविवार होने के चलते लोग बारिश के मजे अपने घर से ही ले सकते हैं, लेकिन जिन्हें काम से बाहर निकलना है उन्हें परेशानी हो रही है. आज मूसलाधार बारिश की संभावना पहले ही जारी कर दी गई थी.

ईस्ट दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली और शाहदरा जैसे इलाकों के लिए बारिश का येलो अलर्ट है. इसी के साथ मौसम विभाग ने यह आशंका भी जताई है कि दिल्ली-एनसीआर में देर रात बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget