एक्सप्लोरर

Delhi Monsoon Updates: इस तारीख को दिल्ली से विदा होगा मानसून, जाते-जाते एक बार फिर बरसने की संभावना

Delhi-NCR Monsoon Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की वजह से अगले सप्ताह फिर से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान है.

Delhi-NCR Monsoon Updates: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) से मानसून (Monsoon) के विदा होने का समय नजदीक है. इस बार मानसून के लौटने में देरी हो रही है. दिल्ली-एनसीआर से आमतौर पर 25 सितंबर तक मानसून की विदाई हो जाती है. हालांकि, इस बार दो अक्टूबर तक मानसून के लौटने की संभावना है. मानूसन के वापसी का सुनकर आपको ये लग रहा होगा कि अब शायद दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश नहीं होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. अगर दिल्ली-एनसीआर से 2 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो भी जाती है, तो इसके बाद भी बारिश की संभावना बन रही है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की वजह से अगले सप्ताह फिर से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 7 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है. निजी मौसम एजेंसी 'स्काईमेट' के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दाब वाला क्षेत्र बन रहा है, जो कि मध्य भारत की ओर बढ़ेगा. इसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल सकता है. ऐसे में पांच-छह अक्टूबर को अच्छी बारिश की संभावना है. इसके बाद तापमान भी कम होने लगेंगे. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल 3 अक्टूबर तक आसमान में हल्के बादल दिखाई देंगे. साथ ही तेज धूप निकलने से गर्मी भी बढ़ेगी. इस दौरान अगले कुछ दिनों में पारा बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें- Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मेट्रो, बस और ऑटो से जुड़ेंगी रेल सेवाएं , यहां बनने वाले रूफ प्लाजा में होंगी ये सुविधाएं

अगस्त में दिल्ली में इतनी कम हुई बारिश

गौरतलब है कि दिल्ली में इस बार 30 जून को मानसून ने दस्तक दी थी. इसके बाद जुलाई में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो कि औसत से 36 फीसदी ज्यादा थी. वहीं अगस्त में मानसून के कमजोर पड़ने के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आई थी. अगस्त महीने में औसत से 82 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी. इसके बाद सितंबर के शुरुआती 2 हफ्ते भी सूखे रहे थे, लेकिन उसके बाद मौसम का मिजाज बदला था और कई दिनों तक बारिश हुई. सितंबर महीने में औसत बारिश से 36 प्रतिशत अधिक बारिश हुई. आपको बता दें कि इस बार मानसून के सीजन में दिल्ली में 516.9 मिमी बारिश हुई, जबकि औसतन 638.2 मिमी होनी चाहिए थी.

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR: नोएडा में कुत्तों के झुंड ने दो महिलाओं पर किया हमला, एक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget