एक्सप्लोरर

Delhi-NCR News: दिल्ली-एनसीआर से हटाई गईं ग्रैप-3 की पाबंदियां, अब चल सकती हैं ये गाड़ियां

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में ग्रैप- 3 लागू होते ही अनावश्यक निर्माण कार्य पर भी अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दिया गया था. इसको लेकर बिल्डर और निर्माण कराने वालों ने असंतोष भी जताया था.

GRAP 3 Revoked from Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) चरण III के तहत प्रतिबंध हटा लिया गया. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने यहा जानकारी दी है. आपको बता दें कि वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद 6 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप- 3 लागू कर दिया गया था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के दिशा-निर्देश पर दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने आदेश जारी करते हुए ग्रैप- 3 में लागू पाबंदियों के अनुसार बीएस- 3 पेट्रोल और बीएस- 4 डीजल वाले वाहनों पर प्रतिबंध लागू कर दिया था.

वहीं दूसरी तरफ ग्रैप- 3 लागू होते ही अनावश्यक निर्माण कार्य पर भी अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दिया गया था. इसको लेकर बिल्डर और निर्माण कराने वालों ने असंतोष जताया और कहा था कि कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा देना और निर्धारित समय के बाद प्रतिबंध हटा देने की वजह से उनके निर्माण कार्य को लेकर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. 

शनिवार की शाम 340 दर्ज हुआ था एक्यूआई

आपको बता दें कि प्रतिबंध के बावजूद बीएस- 3 पेट्रोल और बीएस- 4 डीजल वाले वाहनों को दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर चलाए जाने पर गाड़ी मालिक को 20,000 रुपये का जुर्माना देने का प्रावधान था. गौरतलब है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 340 (बहुत खराब) दर्ज किया गया. वहीं सिस्टम फॉर एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में रविवार को एक्यूआई 357 दर्ज किया गया.

301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ माना जाता है एक्यूआई

इसके अलावा दिल्ली के आसपास के इलाकों में AQI 337 दर्ज किया गया. एक्यूआई शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

ये भी पढ़ें- MCD Mayor Election: एमसीडी सदन में तोड़फोड़ को लेकर पार्षदों से होगी वसूली, भेजा जाएगा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 'मानसूत्र सत्र के पहले ही दिन हम...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 'मानसूत्र सत्र के पहले ही दिन हम...'
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget