एक्सप्लोरर

दिल्ली के निहाल विहार में बदमाशों ने दुकान में घुसकर अफ्रीकी नागरिक को गोलियों से भूना, घटना CCTV में कैद

Delhi Murder Case: दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि मृतक अफ्रीकी नागरिक (African Citizen) यूपी में एक चीटिंग के मामले में शामिल रहा था. हमलावरों को उसके लोकेशन की सटीक जानकारी थी. 

Delhi Nihal Vihar Murder Case: उत्तर पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार थाना इलाके में बीते शनिवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब अचानक वहां के लोगों को ताबड़तोड़ गोलियां के चलने की आवाज सुनाई दी. यह हमला एक अफ्रीकी नागरिक पर किया गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में मृतक की पहचान, संडे अरनेस मोराह (40) के रूप में हुई है. 

अफ्रीकी नागरिक चंदर विहार में सुनील डेयरी के पास किराये के मकान में रहता था. वह करीब छह महीने पहले ही हौज खास से यहां शिफ्ट हुआ था.

खुद को बचाने भागा था कपड़े की दुकान के अंदर

दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीसीआर कॉल से शनिवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे निहाल विहार थाने की पुलिस को चंदर विहार में गोली चलने सूचना मिली थी. इस सूचना पर तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें घायल अफ्रीकी को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाये जाने का पता चला. मौके पर पुलिस को सड़क पर और एक दुकान के अंदर खून के धब्बे मिले. जिस पर एफएसएल और क्राइम टीम को मौके पर बुला कर जांच कराई गई.

दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता की धाराओं के तहत सबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की. इसी दौरान अस्पताल में इलाज के क्रम में अफ्रीकी नागरिक की मौत हो गई और फिर पुलिस ने हत्या की धारा को भी इसमें शामिल किया.

अफ्रीकी नागरिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

दिल्ली पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों की जांच से बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों द्वारा इस वारदात को अंजाम देने का पता चला. बाइक की नंबर प्लेट भी मुड़ी हुई थी. पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की थी, जिसमें से तीन गोलियां मृतक अफ्रीकी नागरिक को लगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक एक कपड़े की दुकान के बाहर खड़ा था, जब बाइक सवार हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया. बचने के लिए वह कपड़े की दुकान के अंदर भाग कर चला गया, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और उसे फिर से गोली मारी. दो गोली उसके पेट में, जबकि एक उसके पैर में मारी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई.

हमलावरों की तलाश में पुलिस की दबिश 

थाना पुलिस के मुताबिक मृतक अफ्रीकी नागरिक यूपी में एक चीटिंग के मामले में शामिल रहा था. जिस तरह से उस पर हमला किया गया, उससे साफ पता चलता है कि हमलावरों को उसके लोकेशन की सटीक जानकारी थी और कोई बड़ा गैंग इसमें शामिल हो सकता है. इस मामले में आपसी रंजिश और लेनदेन से जुड़े विवाद की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है. 

पुलिस ने इस घटना की जानकारी अफ्रीकी एम्बेसी को दे दी है. ताकि उसके परिजनों को घटना की सूचना मिल सके. फिलहाल, पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है. उसके दोस्तों से पूछताछ कर मामले की वास्तविकता का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. वहीं, हमलावरों की तलाश और मामले की जांच में जुटी स्पेशल स्टॉफ, एएटीएस, क्रॉइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीमें जगह-जगह छापेमारी भी कर रही है.

दिल्ली टीचर्स ट्रांसफर आदेश वापस लेने के बाद AAP-BJP के बीच क्रेडिट की होड़, LG के फैसले पर किसने क्या कहा?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget