एक्सप्लोरर

Delhi Murder Case: लव जिहाद या एक तरफा प्यार! आखिर क्या है असली वजह? स्पेशल CP बोले- 'कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे'

Delhi Murder: स्पेशल CP दीपेंद्र पाठक ने कहा कि मामले में हम सभी सबूतों को कोर्ट में पेश कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे. वह एसी और रेफ्रिजरेटर के लिए मैकेनिक का काम करता था.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में एक 16 साल की हिंदू लड़की की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार कर लिया है. अब इस बीच आरती नाम की एक लड़की ने दावा किया है कि वो लड़की की दोस्त है.

उसने कहा कि, यह एक तरफा प्यार का मामला है. उसने आगे बताया कि साहिल लड़की को परेशान कर रहा था. वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि,  'ये है मोहम्मद साहिल s/o सरफराज. इसी हैवान ने दिल्ली में नाबालिग हिंदू लड़की को बेरहमी से चाकुओं से गोद गोद कर मार डाला. इस साहिल के हाथ में कलावा कैसे ? ये लव जिहाद है. ये बेटियों के ख़िलाफ सुनियोजित हमला है'

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दिल्ली में एक साहिल नाम के लड़के की 16 साल की नाबालिग लड़की से दोस्ती थी. ​साहिल ने किसी बात की गुस्से की वजह से लड़की को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. घटना के सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि साहिल ने लड़की को पहले रोका फिर उस पर 40 से 50 बार चाकू से वार किया. इसके बाद पत्थर से हमला किया. वीडियो में रास्ते से लोग निकल रहे है, लेकिन किसी ने बच्ची को बचाने की कोशिश ​नहीं की. 

'मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा'

स्पेशल CP दीपेंद्र पाठक ने कहा कि, हमें सूचना मिली कि किसी बच्ची की हत्या की गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की पहचान कर मौके के पास मौजूद सीसीटीवी फूटेज चेक किया. अभी थोड़ी देर पहले हमने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ़्तार किया है और उसे यहां लेकर आ रहे हैं. मामले में हम सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर कोर्ट में पेश कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे. वह एसी और रेफ्रिजरेटर के लिए मैकेनिक का काम करता था. वहीं दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, इस केस में हर एंगल से जांच की जाएगी, चाहे वो लव जिहाद हो या फिर एक तरफा प्यार का मामला हो.

यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget