एक्सप्लोरर

Delhi: संपत्ति विवाद में भाई बना जान का दुश्मन, गोली मारकर छोटे भाई की हत्या, 4 गिरफ्तार

Dwarka Murder Case: द्वारका इलाके में सोमवार की रात हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने गोली मारकर छोटे भाई को मौत के घाट उतारा था.

Delhi Crime News: दिल्ली में संपत्ति के विवाद ने दो भाइयों को एक दूसरे का दुश्मन बना दिया. बड़े भाई ने को गोली मार कर छोटे भाई की हत्या कर दी. घटना सोमवार रात द्वारका इलाके के मटियाला गांव में हुई. पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को वारदात के 48 घंटों में धर दबोचा.

आरोपियों की पहचान 41 वर्षीय रविंदर कुमार उर्फ लोका, 44 वर्षीय सतेंद्र सिलोटिया उर्फ पिंटू उर्फ छोटा हाथी, 26 वर्षीय जाहिद और 23 वर्षीय अवनीश के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हुंडई एक्सेंट कार, 02 देसी कट्टा, 04 जिंदा और 01 खाली कारतूस भी बरामद किया है.

डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि 10 फरवरी की रात 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि 35 वर्षीय धर्मेंद्र दलाल नामक शख्स की घर के पीछे गोली मार कर हत्या दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस को धर्मेंद्र के सिर में गोली मारे जाने का पता चला. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए कई टीमों का गठन किया. जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस को भी जांच में लगाया गया. टीम में एसीपी ऑपरेशन राम अवतार, स्पेशल स्टाफ के इंजार्च इंस्पेक्टर विश्वेंद्र, एसआई राकेश, एसआई जयवीर, हेड कांस्टेबल देव कुमार, संदीप और कुलदीप को शामिल किया गया.

संपत्ति विवाद में छोटे भाई की हत्या

जांच में टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली गई. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण किया गया. विश्लेषण के दौरान सीसीटीवी में तीन संदिग्ध तेजी से भागते हुए दिखे. एक की पहचान मृतक के बड़े भाई रविंदर की हुई. रविंदर के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच की गई. जांच से वारदात में चार लोगों के शामिल होने का पता चला. पुलिस को जानकारी मिली कि सभी आरोपी भाग कर गाजियाबाद के मोदीनगर चले गए हैं. जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ रेड डाल कर चारों को विजयनगर, मोदीनगर से गिरफ्तार कर लिया.

मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस और कार भी बरामद किया गया. मुख्य आरोपी रविंदर ने पूछताछ में बताया कि छोटे भाई धर्मेंद्र से संपत्ति और किराए की आमदनी के के बंटवारे का विवाद चल रहा था.

हिस्सा मांगने पर धर्मेंद्र से धमकी मिल रही थी. बड़े भाई ने छोटे भाई को ठिकाने लगाने की साजिश रची. धर्मेंद्र की हत्या के लिए रविंदर ने तीन दोस्त सतेंद्र, जाहिद और अवनीश की मदद ली. जाहिद ने हथियार उपलब्ध कराया. सभी आरोपी 8 फरवरी को सतेंद्र उर्फ पिंटू की कार से दिल्ली पहुंचे. 10 फरवरी को मौका पाकर उन्होंने धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से आरोपी फरार हो गए.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के सीएम को लेकर बीजेपी में क्या चल रहा है? नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल पर क्या है ताजा अपडेट?

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget