एक्सप्लोरर

DMRC News: दिल्ली मेट्रो के यात्रों के लिए खुशखबरी! अब इस रूट में मिलेगी 5-जी नेटवर्क की सुविधा

Delhi Metro: डीएमआरसी ने यलो लाइन से मेट्रो में 5-जी नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है. यलो लाइन पर कुल 37 स्टेशन और 795 मेट्रो पिलर हैं. सभी पिलर पर 5-जी नेटवर्क वाले डिवाइस लगेंगे.

DMRC News: दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुखद और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए लगातार प्रयासरत रहती है, यही कारण है कि समय-समय पर मेट्रो अपग्रेड हो रही टेक्नोलॉजी के साथ खुद को भी अपग्रेड कर रही है. इसी कड़ी में अब मेट्रो यात्रियों को मेट्रो परिसर और ट्रेन के अंदर 5G नेटवर्क की कनेक्टिविटी प्रदान करने की कवायद में लगी हुई है. डीएमआरसी से मिली जानकारी के अनुसार, यलो लाइन के मेट्रो पिलर पर 5G मोबाइल नेटवर्क वाले उपकरण लगाए जाएंगे. इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों से आवेदन मांगे है. इससे डीएमआरसी को राजस्व भी मिलेगा, साथ ही यलो लाइन की मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को 5G नेटवर्क की सुविधा मिलेगी.

समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के बीच लगेंगे 5G उपकरण

समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के बीच 49.02 किमी लंबी यलो लाइन दिल्ली मेट्रो का सबसे व्यस्त कारिडोर है. इस कारिडोर पर प्रतिदिन सात से आठ लाख यात्री सफर करते हैं. इसके मद्देनजर डीएमआरसी ने यलो लाइन से मेट्रो में 5G नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है. यलो लाइन पर कुल 37 स्टेशन व 795 मेट्रो पिलर हैं. इन सभी पिलर पर तीन चरणों में 5G नेटवर्क वाले उपकरण लगाए जाएंगे. 

Center Ordinance Delhi: AAP को समर्थन देने के मुद्दे पर दिल्ली कांग्रेस का रुख साफ नहीं, आलाकमान पर छोड़ा फैसला

तीन चरणों मे लगाया जाएगा 5G उपकरण

डीएमआरसी की इस योजना में दिलचस्पी दिखाने वाली दूरसंचार कंपनी पहले चरण में समयपुर बादली से जीटीबी नगर के बीच 255 मेट्रो पिलर पर 5जी नेटवर्क वाले उपकरण लगाएगी. इसके बाद दूसरे चरण में साकेत से अर्जनगढ़ के बीच 301 मेट्रो पिलर पर और तीसरे चरण में अर्जनगढ़ से हुडा सिटी सेंटर के बीच 239 पिलर पर उपकरण लगाए जाएंगे. 5G उपकरण लगाने वाली दूरसंचार कंपनी को डीएमआरसी को किराया भुगतान करना पड़ेगा. मेट्रो पिलर पर 5जी नेटवर्क वाले उपकरण लगने से मेट्रो कॉरिडोर के आसपास के इलाकों में 5जी नेटवर्क की सुविधा बेहतर होगी. वहीं दूरसंचार कंपनियों को 5G नेटवर्क वाले उपकरण लगाने के लिए किराए पर जगह तलाशने में दिक्कत नहीं आएगी.

येलो लाईन के बाद अन्य कॉरिडॉर पर भी लगाए जाएंगे 5G  नेटवर्क के उपकरण

मेट्रो में मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने के कारण कॉल ड्राप बड़ी समस्या है. खास तौर पर भूमिगत कारिडोर पर यह समस्या अधिक होती है. डीएमआरसी के अनुसार यलो लाइन के बाद मेट्रो के अन्य कारिडोर पर भी 5G नेटवर्क वाले उपकरण लगाने की पहल की जाएगी.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget