एक्सप्लोरर

Viral Video: 'दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है...', एक चप्पल के जवाब में शख्स ने कर दी थप्पड़ों की बरसात

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो के अंदर दो यात्रियों के बीच झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दो यात्री एक-दूसरे पर चप्पल और थप्पड़ बरसाते दिख रहे हैं.

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो यात्रियों को सुखद और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देने की पहचान के अलावा आये दिन मेट्रो ट्रेन के भीतर घटित होने वाली घटनाओं और वीडियो, रील्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है. दो लोगों के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आया है, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

दो यात्रियों ने एक-दूसरे पर बरसाये चप्पल और थप्पड़

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेट्रो के भीतर दो शख्स के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही है, इसी बीच एक शख्स झुक कर अपनी चप्पल उठाता है और सामने वाले कि गाल पर दे मारता है. फिर क्या था, सामने वाला उसकी चप्पल के जवाब में एक के बाद एक करके थप्पड़ बरसाना शुरू कर देता है और फिर उसके बालों को खींचता है. जिसके बाद वह उससे दूर चला जाता है. उसके पीछे पहला शख्स भी जाता है लेकिन बीच मे एक यात्री द्वारा रोके जाने पर वह रुक जाता है और झगड़ा शांत हो जाता है.

'मेट्रो से बेहतर मनोरंजन कहीं और नहीं मिल सकता'

यह वीडियो मेट्रो के किस रूट का और कब का है, इस बात का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिनमें कुछ मज़ेदार भी हैं. इंस्टाग्राम पर @dail.ylife05 आईडी से शेयर किए गए इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि यही सब देखने तो वो मेट्रो में सफर करते हैं. एक यूजर ने लिखा है कि मेट्रो से बेहतर मनोरंजन कहीं और नहीं मिल सकता है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सिक्योरिटी गार्ड ने इन्हें रोकते क्यों नहीं. जबकि कई यूजर ने डीएमआरसी से इन पर कार्रवाई करने की मांग की है.

नहीं थम रहा झगड़ों और वीडियो का सिलसिला

बता दें कि, दिल्ली मेट्रो के अंदर बने वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, जिनमें से कुछ काफी वायरल भी हो जाते हैं. जो बाद में डीएमआरसी की परेशानी का कारण बन जाता है. हालांकि, डीएमआरसी ने लोगों से वीडियो-रील्स न बनाने की अपील के साथ उपद्रवी घटनाओं में शामिल होने से बचने की सलाह भी यात्रियों को दी है और इसे लेकर सख्ती बरतते हुए डीएमआरसी कार्रवाई और जुर्माना दोनों ही कर रही है बावजूद इसके मेट्रो के अंदर इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

ये भी पढ़ें: सांसद इमरान मसूद को कांग्रेस दे सकती है ये अहम पद, जल्द लगेगी मुहर

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget