एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिवाली पर आज इतने बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो की ट्रेन, जान लें नहीं तो होगी परेशानी

Delhi Metro News: डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि आज मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हुई हैं, लेकिन आखिरी ट्रेन के लिए समय में बदलाव किया गया है.

Delhi Metro Timing: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने आज (गुरुवार) दीवाली के मौके पर मेट्रो की आखिरी ट्रेन के संचालन के समय में बदलाव की घोषणा की है. हालांकि, दिन भर मेट्रो ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से किया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. लेकिन, रात के समय मे आज टर्मिनल स्टेशन से चलने वाली आखिरी ट्रेनों के समय को कम कर दिया गया है. टर्मिनल स्टेशन से आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बदले आज 10 बजे रवाना होंगी. यह बदलाव सभी लाइनों पर लागू होगा.

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि आज मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हुई हैं और पूरे दिन सामान्य रूप से मेट्रो का संचालन किया जाएगा. लेकिन, आखिरी ट्रेन के लिए समय में बदलाव किया गया है. यह बदलाव दिवाली के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए किया गया है.उन्हें उम्मीद है कि यात्री इस बदलाव का ध्यान रखेंगे.

आज दिवाली के दिन मेट्रो सेवाओं का समय इस प्रकार होगा

  • आखिरी ट्रेन का समय रात 10 बजे से शुरू
  • सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से चलेगी
  • दिन भर सामान्य समय पर मेट्रो सेवाएं चलेंगी. यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस बदलाव का ध्यान रखें और अपनी यात्रा के अनुसार समय का चयन करें.

इससे पहले दिल्ली मेट्रो ने निर्देश जारी करते हुए यह भी कहा था कि त्योहारी सीजन में अक्सर ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिससे सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़ जाती है और यात्रा का समय बढ़ जाता है. सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुनकर लोग सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करने, भीड़भाड़ कम करने और सभी के लिए यात्रा को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं. इस त्योहारी/सर्दियों के मौसम में, आइए हम सब मिलकर सभी के लिए स्वच्छ, हरित और अधिक आनंददायी वातावरण का समर्थन करें.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खैरात, देशद्रोही और गहरी साजिश..., आरक्षण सुधार आंदोलन पर कौन क्या-क्या बोला?
खैरात, देशद्रोही और गहरी साजिश..., आरक्षण सुधार आंदोलन पर कौन क्या-क्या बोला?
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget