एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें! 25 मार्च तक ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा रहेगी प्रभावित

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर नया हॉल्टिंग प्लेटफार्म बनाया जा रहा है. इसके कारण ग्रीन लाइन पर यात्रियों को अब लगभग महीने भर मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा.

DMRC: अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है क्योंकि दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अब लगभग महीने भर मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा. ग्रीन लाइन इंद्रलोक और कीर्ति नगर से शुरू हो कर बहादुरगढ़ तक चलती है. दरअसल इस रूट पर बने पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन स्टेशन पर एक नया हॉल्टिंग प्लेटफार्म बनाया जा रहा है. इसके लिए 25 मार्च तक डीएमआरसी बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियापुर सिंह स्टेशन से इंद्रलोक तक मेट्रो सेवा रेगुलेट की जायेगी. इस वजह से अब मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. पहली और आखिरी मेट्रो के टाइम को कम कर दिया गया है जिससे प्लेटफार्म को जल्द ही बना लिया जाए.

क्या है मेट्रो का नया टाइम टेबल

पहले इस रूट पर सुबह 5:45 बजे से मेट्रो शुरू होती थी. अब मेट्रो की टाइमिंग को बदल दिया गया है. जिसकी वजह से सोमवार से शनिवार तक बहादुरगढ़ से इंद्रलोक के लिए पहली मेट्रो सुबह 7 बजे चलेगी और आखिरी मेट्रो रात 9 बजे चलेगी. वहीं बहादुरगढ़ से कीर्ति नगर की पहली मेट्रो सुबह 7:18 बजे और आखिरी मेट्रो रात में 9:10 बजे चलेगी. अगर इंद्रलोक और कीर्ति नगर से बहादुरगढ़ की बात करें तो पहली मेट्रो सुबह 7:25 बजे और आखिरी रात 9:30 बजे चलेगी.

Delhi News: दिल्ली में जाम से मिलेगी मुक्ति, प्रगति मैदन के नीचे बनाई जा रही है सुरंग, इसी महीने तैयार होने की उम्मीद

रविवार के दिन अलग होगा टाइम टेबल

रविवार के दिन बहादुरगढ़ से इंद्रलोक के लिए पहली मेट्रो सुबह 8 बजे  और आखिरी रात 9 बजे चलेगी. कीर्ति नगर के लिए सुबह पहली मेट्रो 8:18 बजे और आखिरी रात 9:10 बजे चलेगी. वहीं इंद्रलोक और कीर्ति नगर से बहादुरगढ़ के लिए पहली मेट्रो मिलेगी सुबह 8:25 बजे और आखिरी रात 9:30 बजे चलेगी.

बता दें की डीएमआरसी पिछले साल के जून से ही ग्रीन लाइन पर ट्रेनों को रेगुलेट कर रही थी. 27 फरवरी 2022 को यह टाइम खत्म होना था लेकिन अभी हाल्टिंग प्लेटफार्म तैयार नहीं हुआ है. इसीलिए एक महीने के लिए ट्रेन के रेगुलेशन के टाइम को बढ़ा दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

Delhi Zoo: दिल्ली चिड़ियाघर को मिला नया डायरेक्टर, जल्द लाए जाएंगे नए जानवर, जानें कितनी की है टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget