एक्सप्लोरर

Delhi Metro News: दिल्ली के इस स्टेशन पर मिलेगी देश में चल रहे मेट्रो कार्य की जानकारी, जानिए डिटेल्स

Delhi Metro News: दिल्ली में पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर बने संग्रहालय में 8 कोचों वाली ट्रेन के मॉडल को प्रदर्शित किया गया है. DMRC ने इसके साथ ही एक ओरिजिनल पैंटोग्राफ भी लगाया है.

Delhi Metro News: दिल्ली में पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर संग्रहालय बना हुआ है जिसकी स्थापना साल 2009 में की गई थी. मेट्रो स्टेशन पर बने संग्रहालय में मेट्रो के बनने से लेकर अब तक अलग-अलग मेट्रो पैनल, मॉडल की फोटो गैलरी और तमाम जानकारी प्रदर्शित की गई है. अब इस संग्रहालय में 8 कोचों वाली ट्रेन के मॉडल को प्रदर्शित किया है. इसके साथ ही DMRC ने एक ओरिजिनल पैंटोग्राफ भी लगाया गया है जिसमें पूरे देश में चल रहे मेट्रो कार्य की जानकारी दी गई है.

पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर संग्रहालय में प्रदर्शनी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर बने इस मेट्रो संग्रहालय में स्कूल, कॉलेज छात्रों के साथ-साथ सैलानी आते हैं. सालाना 10 हजार के करीब छात्र संग्रहालय को देखने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में अब यहां पैंटोग्राफ लगाए गए हैं. पैंटोग्राफ ट्रेन की छत पर लगने वाले उपकरण होते हैं जिसका इस्तेमाल ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन वायर (OHE) से पावर लेने के लिए किया जाता है.

संग्रहालय में रखे ओरिजिनल पैंटोग्राफ को आम लोग भी देख सकते हैं. बता दें मेट्रो ट्रेनों में इस्तेमाल होने वाले पैंटोग्राफ के चित्र के साथ-साथ इनकी जानकारी देने वाला एक बोर्ड भी प्रदर्शित किया गया है. इस समय देश के सभी प्रमुख शहरों में मेट्रो सिस्टम चल रहे हैं. देश में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को दर्शाने वाले दिल्ली मेट्रो सहित विभिन्न मेट्रो ट्रेनों के 8 कोचों वाले मॉडल को भी संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है. संग्रहालय में प्रदर्शनी से जानकारी मिल सकेगी कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत में मेट्रो नेटवर्क कितना तेजी से प्रगति हुआ है.

मेट्रो के शुरू से लेकर अब तक मिलती है झलक

DMRC की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक कोविड-19 महामारी के चलते आ रही परेशानियों के बावजूद मेट्रो का विस्तार हो रहा है और दिल्ली के इस मेट्रो संग्रहालय में निरंतर जानकारी जोड़ी जा रही है और आम लोगों के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है. इस संग्रहालय में जापान सोसायटी ऑफ सिविल इंजीनियर की तरफ से डीएमआरसी को दिए गए प्रतिष्ठित पुरस्कारों को भी प्रदर्शित किया गया है ताकि संग्रहालय को बेहतर से बेहतर और अधिक आकर्षक बनाया जा सके. यहां डिजिटल स्क्रीन के साथ-साथ मेट्रो ट्रेन के अन्य मॉडल स्टेशनों और टनल बोरिंग मशीन के कटर-हेड के रखरखाव की खातिर एक विशेष एजेंसी की सेवाएं ली गई है.

NIA ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह के एक अहम सदस्य को किया गिरफ्तार, पूछताछ में किए कई खुलासे

COVID 19 Cases In Delhi: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में आई कमी, 18286 केस की पुष्टि, संक्रमण दर में भी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget