एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस पर पतंगबाजी से दिल्ली मेट्रो को हो सकता है नुकसान, DMRC ने जारी की एडवायजरी

Independence Day 2024: बचाव संबंधी व्यवस्था के अलावा दिल्ली मेट्रो ने आमजन से भी अपील की है. खुद की सुरक्षा और मेट्रो के निर्बाध परिचालन के लिए तारों के पास पतंगबाजी करने से मना किया गया है.

Delhi News: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के मौके पर पतंगबाजी (Kite Flying) की घटना को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की तरफ से एडवाइजरी जारी हुई है. डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि 15 अगस्त के आसपास पतंग उड़ाने वालों की संख्या बहुत बढ़ जाती है. इसलिए लाइनों के आसपास पतंग उड़ाने पर डोर बिजली तारों में उलझने या चलती ट्रेन के पेंटोग्राफ यूनिट में फंसने की आशंका रहती है.

दिल्ली मेट्रो ने कहा कि एलिवेटेड मेट्रो लाइनों की ऐसी घटनाओं से न केवल ओएचई या पेंटोग्राफ को नुकसान पहुंच सकता है बल्कि इससे बिजली ट्रिप होकर मेट्रो सेवाएं बाधित होने की आशंका भी बढ़ जाती है. इसके साथ ही, धातु के मांझे के साथ पतंग उड़ाने वालों के लिए भी यह घातक साबित हो सकता है. डीएमआरसी ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए, सामान्य तौर पर पतंगबाजी की आशंका वाले स्टेशनों के पास डेडिकेटेड टीमें निगरानी करती हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर पतंगबाजी के लिए DMRC ने जारी की सलाह

ये टीमें इन दिनों पतंग की डोर दिखने पर सावधानी बरतने, ट्रेन ऑपरेटर और स्टेशन कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह देने के अलावा पतंग की डोर को तुरंत हटाने का काम करती हैं. बचाव संबंधी व्यवस्था के अलावा दिल्ली मेट्रो आमजन से अपील भी करती है कि खुद की सुरक्षा और मेट्रो का निर्बाध परिचालन के लिए मेट्रो की बिजली के तारों के पास पतंगबाजी न करें. ऐसा करने से उनकी जान को भी जोखिम में डाल सकता है और मेट्रो सेवाएं भी बांधित हो सकती हैं.

मेट्रो यात्रियों की सुरक्षा और निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए जनता को मेट्रो लाइनों से दूर खुली जगहों पर पतंग उड़ाने का आनंद लेने की सलाह देती है. बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर पतंग उड़ाने का प्रचलन है. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो का नेटवर्क लगभग 400 किलोमीटर क्षेत्र तक फैला हुआ है. 

ये भी पढ़ें: AAP Office: कोर्ट के आदेश के बाद 'आप' ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, ये हुआ पार्टी का नया पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget