एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो के इस लाइन में हर दूसरे स्टेशन पर है इंटरचेंज की सुविधा, जानें- हर दूसरे स्टेशन की खासियत

Delhi Metro News: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर इंटरचेंज कॉरिडोर होगा, जिससे यात्री अपने अनुसार मेट्रो के विभिन्न रूट से जुड़कर अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे. 

Delhi Metro: देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा पहला ऐसा मेट्रो कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिसमें एक स्टेशन के बाद दूसरे स्टेशन से अन्य गंतव्य स्थान को जाने के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी. दिल्ली मेट्रो के विस्तारीकरण के तहत फेज 4 के तहत इस कॉरिडोर पर बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा. 

दिल्ली मेट्रो फेज फोर के तहत इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाना है, जिसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी अगले कुछ दिनों में ही शुरू हो जाने की संभावना है. फेज 4 के तहत महज 12.4 किलोमीटर लंबाई वाले इस कॉरिडोर को लोगों की जरूरत के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. 

हर दूसरा स्टेशन इंटरचेज स्टेशन

यह कॉरिडोर इंटरचेंज कॉरिडोर होगा, जिससे यात्री अपने अनुसार मेट्रो के विभिन्न रूट से जुड़कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. यह दिल्ली मेट्रो का पहला ऐसा कॉरिडोर होगा, जिसका हर दूसरा स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन होगा.

10 में से पांच इंटरचेंज स्टेशन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार इस कॉरिडोर 12.4 किलोमीटर लंबाई वाले इस कॉरिडोर का 1.02 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड होगा, जबकि बाकी 11.38 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड होगा. इस मेट्रो कॉरिडोर पर कुल 10 स्टेशन होंगे. इनमें से 1 एलिवेटेड होगा और 9 अंडरग्राउंड. इनमें से पांच स्टेशन इंद्रलोक, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट और इंद्रप्रस्थ, ये सभी इंटरचेंज स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के ये पांच इंटरचेंज स्टेशन छह मेट्रो कारिडोर को इस एक लाइन से जोड़ेंगे. 

इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन रेड लाइन मेट्रो के साथ इंटरचेंज स्टेशन होगा, तो नबी करीम मैजेंटा लाइन, दिल्ली गेट वायलेट लाइन, इंद्रप्रस्थ स्टेशन ब्लू लाइन और नई दिल्ली स्टेशन येलो लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के वर्तमान मेट्रो स्टेशन के साथ इंटरचेंज स्टेशन होगा. यह कॉरिडोर मौजूदा बहादुरगढ़-इंद्रलोक, ग्रीन लाइन का एक्सटेंशन प्रॉजेक्ट है.

 मेट्रो में सफर का मिलेगा बेहतर विकल्प

दिल्ली मेट्रो फेज 4 के तहत दो कॉरिडोर इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक कॉरिडोर और लाजपत नगर-साकेत जी ब्लाक मेट्रो कॉरिडोर को बनाए जाने की स्वीकृति केंद्र सरकार से मिली थी. डीएमआरसी के मुताबिक इन दोनों कारिडोर के लिए डीडीए, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य संबंधित विभागों से जमीन अधिग्रहण और वन विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसे पूरा कर जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. DMRC लगातार राजधानी दिल्ली और NCR के लोगो को बेहतर और सुरक्षित सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर बना हुआ है. यात्रियों को अपनी जरूरत के हिसाब से विभिन्न इंटरचेंज स्टेशनों से मेट्रो बदलकर दूसरे कॉरिडोर की मेट्रो में सफर का अधिक विकल्प मिल पाएगा. जिससे आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी.

Price Hike: दिल्ली में सब्जियों की बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा बजट, दोगुने हुए सब्जियों के दाम

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget