एक्सप्लोरर

Delhi Metro में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, ब्लू लाइन के इन स्टेशनों से नहीं मिलेगी मेट्रो, जानें क्यों

Delhi Metro: DMRC ने मेंटेनेंस वर्क को लेकर प्रभावित होने वाले मेट्रो लाईन और स्टेशनों के बारे में जानकारी दी है. इस मेंटेनेंस वर्क की वजह से मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो की सेवाएं बाधित रहेंगी.

Delhi Metro Blue Line Disrupted: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए डीएमआरसी (DMRC) ने एक जरूरी सूचना जारी की है. इसमें डीएमआरसी ने मेंटेनेंस वर्क को लेकर प्रभावित होने वाली मेट्रो लाईन और स्टेशनों के बारे में जानकारी साझा की है. इस मेंटेनेंस वर्क की वजह से दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो की सेवाएं बाधित रहेंगी. यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए मेट्रो ने यात्रियों के हित में ये सूचना जारी की है और उसके अनुसार अपने यात्रा का समय निर्धारित करने की अपील की है.

दरअसल, द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी / वैशाली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन मेट्रो के करोल बाग और राजीव चौक सेक्शन के बीच 25 और 26 नवंबर के बीच की रात निर्धारित रखरखाव कार्य के लिए इस लाइन पर ट्रेन सेवाओं को रेग्युलेट किया गया है. रविवार सुबह 26 नवम्बर को इस सेक्शन में राजस्व सेवाओं के नियमित प्रारंभ समय से सुबह छह बजे तक करोल बाग से राजीव चौक सेक्शन तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. इसलिए, इस सेक्शन में पड़ने वाले झंडेवालान और राम कृष्ण आश्रम मार्ग, ये दोनों मेट्रो स्टेशन सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे. 

इन स्टेशनों पर 6 बजे से शुरू हो जाएंगी मेट्रो
इस सेक्शन के स्टेशनों पर सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू हो जाएंगी. ब्लू लाइन के इस रखरखाव सेक्शन के दोनों ओर, यानी द्वारका सेक्टर-21 से करोल बाग और राजीव चौक से नोएडा सिटी सेंटर / वैशाली तक सेवाएं, इस अल्पावधि के दौरान सामान्य समय सारिणी के अनुसार उपलब्ध रहेंगी. डीएमआरसी द्वारा जारी इस सूचना के अनुसार अपनी यात्रा निर्धारित करके शुरू करने से लोग परेशानियों का सामना करने से बच पाएंगे. 

हालांकि यात्रियों को इसके बारे में सूचित करने के लिए स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर नियमित घोषणाएं भी की जाएंगी और यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे. नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन में ट्रेन सेवाएं रविवार को नियमित समय सारणी के अनुसार शुरू होंगी. जिसके बाद मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो जाएगीं और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Delhi Wall Collapse: दिल्ली के जैतपुर इलाके दीवार गिरने से बड़ा हादसा, दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
Delhi Rain: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
दिल्ली: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget