एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: MCD मेयर चुनाव के लिए कल जारी हो सकती है अधिसूचना, जानें पूरा शेड्यूल

Delhi Mayor Election: एमसीडी मेयर पद के प्रत्याशी 18 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं. एमसीडी मेयर पद पर चुनाव के लिए 26 अप्रैल को मतदान हो सकता है। 

Delhi Mayor Election News: दिल्ली में आगामी मेयर चुनाव के लिए अधिसूचना कल यानी 12 अप्रैल को जारी होने की सूचना है. एमसीडी (MCD) के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मेयर चुनाव (MCD Mayor Election) के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर पाएंगे. नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 18 अप्रैल को समाप्त हो सकती है. एमसीडी मेयर चुनाव के लिए 26 अप्रैल मतदान हो सकता है. 

इससे पहले एक अधिकारी ने तीन अप्रैल को बताया था कि नए महापौर का चुनाव होने तक निवर्तमान महापौर शैली ओबरॉय इस शीर्ष पद पर बनी रहेंगी. इससे पहले बताया गया था कि दिल्ली में महापौर का नया चुनाव अप्रैल के अंत तक हो सकता है.

22 फरवरी को मेयर बनीं थी ओबेरॉय

आम आदमी पार्टी (AAP) की पार्षद ओबरॉय को 22 फरवरी को दिल्ली का मेयर चुना गया था. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था. शैली ओबरॉय को कुल 266 मतों में से 150 वोट मिले. जबकि गुप्ता को 116 वोट मिले. 22 फरवरी को दिल्ली के मेयर का चुनाव चौथे प्रयास में संपन्न हो पाया था. इससे पहले नामित सदस्यों को दिए मतदान अधिकार को लेकर हंगामे के बीच पूर्व में चुनाव के प्रयास बाधित हुए थे. यहां पर इस बात का जिक्र करना भी जरूरी है कि दिल्ली को वित्त वर्ष खत्म होने के बाद नया महापौर मिलता है.

15 साल बाद एमसीडी की सत्ता से बेदखल हुई BJP

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में मेयर बारी-बारी से एक साल के लिए चुना जाता है. पहले साल यह पद महिलाओं के लिए आरक्षित होता है. दूसरा सामान्य वर्ग से मेयर चुने जाते हैं. दिल्ली नगर निगम का एकीकरण किए जाने के बाद पिछले साल चार दिसंबर को निकाय चुनाव हुए थे. सात दिसंबर को एमसीडी चुनाव के परिणाम सामने आए थे. इस चुनाव में आप ने 15 साल से निगम की सत्ता पर काबिज बीजेपी को हराकर जीत हासिल की थी. 

  यह भी पढ़ें:  AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा तो कांग्रेस नेता हुए खुश, कहा- ये अरविंद केजरीवाल की मेहनत का...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खैरात, देशद्रोही और गहरी साजिश..., आरक्षण सुधार आंदोलन पर कौन क्या-क्या बोला?
खैरात, देशद्रोही और गहरी साजिश..., आरक्षण सुधार आंदोलन पर कौन क्या-क्या बोला?
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget