एक्सप्लोरर

दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से पाबंदियां और सख्त कर दी गई हैं. इस बीच आधे कर्मचारी घर से काम करेंगे. वहीं सभी तरह के निर्माण कार्यों पर भी रोक लगाई गई.

राजधानी दिल्ली में सर्दियों के मौसम की आहट के साथ ही प्रदूषण भी गहराने लगा है, जिससे निपटने के लिए सरकार की तरफ से GRAP की पाबंदियों समेत तमाम तरह की कवायदें की जा रही हैं. इसी क्रम में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए 5 नवंबर यानी आज से विशेष प्रतिबंध लागू किए हैं. ये पाबंदियां 20 नवंबर तक प्रभावी रहेंगी. इसके तहत धूल उड़ाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर रोक रहेगी, जबकि दिल्ली से सटे छह प्रमुख शहरों के सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम करेंगे. 

इन पाबंदियों का उद्देश्य सड़कों पर वाहनों की संख्या और निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है. कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 30 अक्टूबर को ही इन उपायों की जानकारी दी थी. यह फैसला दिवाली और पराली जलाने की घटनाओं के दौरान प्रदूषण में होने वाली बढ़ोतरी के पुराने अनुभवों को ध्यान में रखकर लिया गया है.

आयोग के मुताबिक, 5 से 20 नवंबर के बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. इस अवधि में पराली जलाने की घटनाएं चरम पर होती हैं और दिवाली के कारण भी हवा की गुणवत्ता प्रभावित होती है.

चार दिन में AQI 117 से बढ़कर 377 पहुंचा

दिल्ली में प्रदूषण की गंभीरता का अंदाजा एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) के आंकड़ों से लगाया जा सकता है. बुधवार को राजधानी का AQI 377 दर्ज किया गया, जबकि चार दिन पहले यह 117 था. यानी चंद रोज में ही हवा की गुणवत्ता में तेज गिरावट आई है. एनसीआर के दूसरे शहरों में भी प्रदूषण का स्तर अलग-अलग रहा. फरीदाबाद में AQI 160, गाजियाबाद में 257, ग्रेटर नोएडा में 309, गुरुग्राम में 322 और नोएडा में 330 दर्ज किया गया.

विशेषज्ञों के मुताबिक, मौसम में बदलाव, हवा की धीमी रफ्तार और बढ़ती नमी ने हालात बिगाड़े हैं. हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषण के कण दूर तक फैल नहीं पा रहे और जमीन के आसपास जमा हो रहे हैं. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की अनुमिता राय चौधरी के मुताबिक, दिवाली के आसपास भी मौसम की परिस्थितियों में सुधार के संकेत नहीं हैं.

इन छह शहरों में आधे कर्मचारी करेंगे घर से काम

प्रदूषण नियंत्रण के लिए गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और सोनीपत के सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा. हालांकि, राज्य सरकारों को ऐसे कार्यालयों को छूट देने का अधिकार दिया गया है, जहां आधे कर्मचारियों के साथ कामकाज चलाना संभव नहीं है.

इस व्यवस्था के पीछे सीधा मकसद सड़कों पर वाहनों का दबाव घटाना है. कर्मचारियों की आवाजाही कम होने से ट्रैफिक जाम में राहत मिलने और गाड़ियों से निकलने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगने की उम्मीद है.

मेट्रो, रेलवे और अस्पतालों के निर्माण कार्य जारी रहेंगे

निर्माण गतिविधियों पर रोक के बावजूद कुछ जरूरी परियोजनाओं को छूट दी गई है. मेट्रो, रेलवे, एयरपोर्ट और अस्पतालों से जुड़े निर्माण कार्य जारी रह सकेंगे. घरों के भीतर प्लंबर, बिजली और अन्य छोटी-मोटी मरम्मत का काम भी किया जा सकेगा, बशर्ते उससे धूल न फैले.

हालांकि, छूट का मतलब नियमों से पूरी आजादी नहीं है. इन परियोजनाओं को भी प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करना होगा. किसी तरह की तोड़फोड़ की अनुमति नहीं होगी. निर्माण सामग्री खुले में रखने पर भी रोक रहेगी. बाहरी इलाकों में धूल पैदा करने वाली गतिविधियां बंद रहेंगी.

वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस की सलाह

प्रदूषण नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरतने की अपील की गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से प्रतिबंधों का पालन करने को कहा है. पुलिस के मुताबिक, किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी में जारी डायवर्जन और ताजा ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें. प्रतिबंधों के दौरान सड़क पर निकलने वाले वाहन चालकों को बदले हुए यातायात इंतजामों का ध्यान रखना होगा.

33 साल बाद जंतर-मंतर रोड से बैरिकेड्स हटे, कनॉट प्लेस-संसद मार्ग जाना होगा आसान

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे को लेकर एक्शन, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे को लेकर एक्शन, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड
दिल्ली में होगा भव्य दिवाली समारोह, ड्रोन शो और भजन क्लबिंग से बढ़ेगी रौनक
दिल्ली में होगा भव्य दिवाली समारोह, ड्रोन शो और भजन क्लबिंग से बढ़ेगी रौनक
33 साल बाद जंतर-मंतर रोड से बैरिकेड्स हटे, कनॉट प्लेस-संसद मार्ग जाना होगा आसान
33 साल बाद जंतर-मंतर रोड से बैरिकेड्स हटे, कनॉट प्लेस-संसद मार्ग जाना होगा आसान
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget