एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव के लिए कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों के नाम का एलान, जानें किसे मिला टिकट

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने सभी 250 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. इन नामों की लिस्ट को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद जारी किया है.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने आज रविवार को अपने सभी 250 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इससे पहले आप और बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. कांग्रेस की इस लिस्ट के अनुसार वार्ड नंबर एक नरेला से निर्माल देवी, वार्ड नंबर 2 बांकनेर से आनंद कुमार खत्री, वार्ड नंबर 3 होलंबी कलां से मोनिका चौधरी, वार्ड नंबर 4 अलीपुर से राय सिंह मान, वार्ड नंबर 5 बख्तावरपुर से ज्योति उपाध्याय, वार्ड नंबर 6 बुराड़ी से नितिन त्यागी, वार्ड नंबर 8 मुकुंदपुर से श्याम सिंह उपाध्याय, वार्ड नंबर 9 संत नगर से उमा शर्मा और वार्ड नंबर 10 झरोड़ा से सुरेंद्र सिंह को टिकट दिया है.

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान करते हुए दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट कर सभी उम्मीदवारों को बधाई दी है. दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- "दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने सूची जारी की. 'मेरी चमकती दिल्ली' का संकल्प लेकर सभी प्रत्याशी पूरे दमख़म के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेंगे. सभी उम्मीदवारों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं."

बता दें कि एमसीडी में पिछले 15 सालों से बीजेपी का कब्जा है और इस बार कांग्रेस व आप बीजेपी को नगर निगम के चुनावों में कई मुद्दों को लेकर घेर रही है. चुनाव आयोग ने एमसीडी की 250 सीटों पर  4 दिसंबर को मतदान की तारीख की घोषणा की है और इसके नतीजे 8 दिसंबर को जारी होंगे.  उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली की रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने बताया कि एमसीडी के चुनाव के मुख्य मुद्दों में टूटी सड़कें, जलजमाव और कचरा प्रबंधन के मामले शामिल हैं, जिनका सामना राजधानी के लोग सालों से कर रहे हैं. डिफेंस कॉलोनी आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि कचरा एकत्र करने में अनियमितता एक बड़ा मुद्दा है जिसका सामना इलाके के लोग करते आए हैं.

DCW ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर महिला को बचाया, नाइजीरिया से तस्करी के जरिए लाई गई थी दिल्ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget