एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: 'BJP ने MCD में काम किया होता तो प्रचार के लिए इतने...', अरविंद केजरीवाल का निशाना

MCD Election: चिराग दिल्ली इलाके में प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि हम सत्ता में आए तो पूरे शहर का कचरा साफ कर देंगे. बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होना है.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwa) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पार्टी ने नगर निगम (MCD) में अपने शासन के दौरान काम किया होता तो उसे प्रचार अभियान में अपने कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की जरूरत नहीं पड़ती.

केजरीवाल ने घर-घर जाकर किया प्रचार
उन्होंने चार दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले चिराग दिल्ली इलाके में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान स्थानीय निवासियों से चर्चा करते हुए यह बात कही. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है. ‘आप’ और बीजेपी दोनों पार्टियां चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं.

सत्ता में आए तो शहर का कचरा करेंगे साफ
केजरीवाल ने दावा किया, “शहर में हर जगह कचरा है. सत्ता में आने पर मैं शहर को साफ कर दूंगा. बीजेपी मुझे दिन-रात गाली देती है. हमने पानी की व्यवस्था की है, हम कचरा निपटान की भी जिम्मेदारी लेंगे. ‘आप’ को एक मौका दें, हम शहर को पहले की तरह साफ बनाएंगे.”

बीजेपी ने काम किया होता तो इतने मंत्रियों की जरूरत नहीं पड़ती
केजरीवाल ने स्थानीय निवासियों से कहा, “हम दिल्ली को चमका देंगे.” प्रचार अभियान के दौरान कई मंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ थे. नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान में बीजेपी की तरफ से कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उतारे जाने पर केजरीवाल ने कहा, “मैंने बीजेपी को एक नगरपालिका के चुनाव में मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारते देखा है. अगर वे (बीजेपी) एमसीडी में काम करते तो उन्हें प्रचार के लिए इतने मंत्रियों की जरूरत नहीं पड़ती.”

बता दें कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व पीयूष गोयल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले कुछ दिन में यहां बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ये मंत्री क्या करते हैं? वे अपने अभियानों में केवल मुझे गाली देते हैं.

यह भी पढ़ें: Pandav Nagar Murder Case: उलझता जा रहा केस, शव के 10 टुकड़े करने वाले हथियार का क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget