एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: साल 2017 के एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने लगाई थी जीत की हैट्रिक, AAP-कांग्रेस को मिली थीं इतनी सीट

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम के चुनाव में इस बार नया परिसीमन लागू हुआ है, जिससे वार्डों की संख्या घट गई है. पिछले चुनाव के समय दिल्ली नगर निगम में 272 वार्ड थे अब इनकी संख्या 250 रह गई है.

Delhi MCD Election 2017 Result: दिल्ली नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है और राजधानी का सियारी पारा अपने चरम पर है. पिछले 15 साल से एमसीडी में काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार भी जीत के लिए पुरजोर तैयारी कर रही है. वहीं दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी अब नगर निगम चुनावों में भी 'झाड़ू' चलाना चाह रही है. मैदान में कांग्रेस भी है, वह उसकी भी रणनीति तैयार है. 

एमसीडी चुनाव 2022 के लिए आप और कांग्रेस ने अपने सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इस बार का मकुबाला त्रिकोणीय माना जा रहा है. जहां कांग्रेस केंद्र और दिल्ली की सत्ता से दूर है तो वहीं इस समय आप विवादों में फंसी हुई है. वहीं अगर पिछले 2017 के एमसीडी चुनावों की बात की जाए तो बीजेपी ने मनोज तिवारी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके अलावा कांग्रेस की कमान उस समय अजय माकन के हाथों में थी लेकिन पार्टी कुछ ही सीटों पर अपनी जीत हासिल कर पाई थी.

परिसीमन लागू होने से घटी वार्डों की संख्या

दिल्ली नगर निगम के चुनाव में इस बार नया परिसीमन लागू हुआ है, जिससे वार्डों की संख्या घट गई है. पिछले चुनाव के समय दिल्ली में 272 वार्ड थे लेकिन अब नया परिसीमन लागू होने के बाद इन वार्डों की संख्या 250 रह गई है. जहां पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में था तो वहीं अब यह एक हो गया है जिससे अब एमसीडी में तीन मेयर नहीं एक मेयर ही होगा. 
 
साल 2017 के एमसीडी चुनाव का ये था गणित

दिल्ली नगर निगम के लिए साल 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई थी. इस चुनाव में बीजेपी ने 181 सीटों पर जीत दर्ज करके पिछले 2 चुनावों की जीत बरकरार रखा था. वहीं इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रही आप को 48 सीट और कांग्रेस को 30 सीट मिली थीं, इसके अलावा 11 सीट अन्य के खाते में आई थीं. 

Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए आज AAP भरेगी हुंकार, सीएम अरविंद केजरीवाल पहाड़गंज में करेंगे जनसंवाद

अंकुल कौशिक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह एबीपी न्यूज़ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और वह यूपी डेस्क की जिम्मेदारी संभालते हैं. इससे पहले अंकुल कौशिक लाइव हिंदुस्तान (HT स्मार्ट), इंडिया न्यूज, वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका (Catch News) में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति पर लिखना बेहद पसंद है. अंकुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget