एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: गुजरात चुनाव के आस-पास पड़े MCD के लिए वोट तो AAP की बढ़ेगी चुनौती, जानिए कैसे?

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम के चुनाव 8 दिसंबर 2022 से पहले करवाए जा सकते हैं. इस बार 250 वार्डों के लिए चुनाव होगा. वहीं 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

Delhi MCD Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) की तारीखों की घोषणा के बाद देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) का भी बिगुल बज सकता है. शुक्रवार शाम 4:00 बजे तक निगम चुनावों की तारीखों की घोषणा हो सकती है. दिल्ली राज्य चुनाव आयोग (Delhi State Election Commission) ने इसको लेकर शाम 4:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. कश्मीरी गेट में राज्य चुनाव आयोग के दफ्तर (Kashmiri Gate) में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है, जिसमें निगम चुनावों की तारीखों का एलान हो सकता है.
 
कयास लगाए जा रहे हैं कि गुजरात विधानसभा चुनाव की तरह दिसंबर के महीने में ही निगम चुनाव हो सकते हैं. इसके साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग ने 7 नवंबर को सभी दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक भी बुलाई है. इसमें चुनावों को लेकर चर्चा हो सकती है. हालांकि, पहले यह बैठक को 9 नवंबर को बुलाई गई थी, लेकिन अब यह बैठक 7 नवंबर को हो सकती है. इससे पहले ही शुक्रवार को शाम 4:00 बजे दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का निमंत्रण भेजा है. इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार शाम को ही निगम चुनावों का ऐलान हो सकता है.
 
 
250 वार्डों के लिए होगी वोटिंग
जानकारी के अनुसार दिल्ली नगर निगम चुनाव 8 दिसंबर 2022 से पहले करवाए जा सकते हैं. आपको बता दें कि इसी साल मई के महीने में दिल्ली नगर निगम का एकीकरण कर दिया गया है. एकीकरण के बाद निगम के वार्डों का परिसीमन भी हो गया है. दिल्ली नगर निगम में अब 272 वार्ड की जगह 250 वार्डों के लिए चुनाव होगा. इसमें से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं. वहीं 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.
 
आम आदमी पार्टी की बढ़ सकती है चुनौती
इससे पहले बीते गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया था. गुजरात विधानसभा चुनाव दिसंबर के महीने में दो चरणों में होंगे. पहले चरण के लिए मतदान 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. एमसीडी चुनाव की तारीख के एलान को सीधे तौर पर गुजरात चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है, क्योंकि अगर एमसीडी चुनाव दिसंबर के पहले हफ्ते में होते हैं, तो बीजेपी से ज्यादा आम आदमी पार्टी के लिए चुनौती भरा होगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता गुजरात के साथ-साथ एमसीडी चुनावों पर है. इसकी वजह से आप पार्टी की शक्ति दो जगहों पर बंट सकती है और इसका फायदा बीजेपी उठाने की कोशिश करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget