एक्सप्लोरर

दिल्ली के DPS सहित कई स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी, एक हफ्ते में तीसरा मामला

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के आरके पुरम के डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी शनिवार को मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अभी तक की जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला.

Delhi School Bomb Threat News: दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों को 14 दिसंबर की सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया. इसकी सूचना मिलते ही स्कूल में अफरातफरी मच गई. धमकी वाले ईमेल की जानकारी दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को स्कूल प्रबंधन ने तत्काल दी. पुलिस की टीमों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक की जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक बम से स्कूलों को उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है. स्कूल मैनेजमेंट ने दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को सुबह 6.00 बजे इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और दमकल की टुकड़ियां स्कूल कैंपस में पहुंचीं और जांच शुरू कर दी. 

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले शुक्रवार (13 दिसंबर) को दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश डीपीएस, सलवान पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल और कैंब्रिज स्कूल को शुक्रवार को भी बम की धमकी मिली थी. वहीं, इससे पहले सोमवार (9 दिसंबर) को दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को इसी तरह टारगेट किया गया था और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. एक हफ्ते में धमकी का यह तीसरा मामला है.

अभी तक की जांच में कुछ नहीं मिला
गौरतलब है कि दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलना अब आम बात होने लगी है. आए दिन मासूम बच्चों से भरे स्कूलों को फोन या ईमेल के जरिए बम की धमकी दी जा रही है, जो कि चिंता का गंभीर विषय है. राहत की बात केवल यह है कि अब तक ये सभी धमकियां अफवाह निकली हैं. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां ऐसी किसी भी धमकी को हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकती. 

स्कूलों को धमकियां मिलने का मामला कई महीनों से चल रहा है. ईमेल आते ही स्कूल प्रशासन सबसे पहले पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के साथ बच्चों के अभिभावकों को जानकारी देता है और बच्चों को सुरक्षित घर भेजने का इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया जाता है. ऐसी धमकियों के चलते कई बार स्कूलों में छुट्टियां करनी पड़ी हैं और बच्चों की क्लास पर असर पड़ रहा है. वहीं, माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डरने लगे हैं. 

इतना ही नहीं, दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भी अब सवाल खड़ा होना लाजमी है. अभिभावकों की मांग है कि जल्द से जल्द धमकी देने वालों को पकड़ा जाए ताकि वो अपने बच्चों को स्कूल भेजने में संकोच न करें और बच्चों की पढ़ाई भी न खराब हो. 

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को फिर आया बम की धमकी भरा ईमेल, जांच में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget