एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने अरेस्ट किए 242 बांग्लादेशी

Delhi News: दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 242 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे थे.

Illegal Bangladeshi Arrested: दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 242 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी बिना वैध दस्तावेजों के भारत की सीमा में प्रवेश कर विभिन्न इलाकों में रह रहे थे. बाहरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) मनोज कुमार मीणा ने इस ऑपरेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

विदेशी सेल को गुप्त सूचना मिली- मनोज कुमार  

मनोज कुमार मीणा ने बताया कि बाहरी जिले की विदेशी सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि मंगोलपुरी रेलवे लाइन के आसपास कुछ बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं. इस सूचना के आधार पर सेल की एक विशेष टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा, जो पुलिस की मौजूदगी देखकर भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने तुरंत उन्हें रोककर उनकी जांच शुरू की.

उन्होंने आगे कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं और उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं. इसके बाद पुलिस ने बाहरी जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी तेज कर दी. इस कार्रवाई में मंगोलपुरी और अन्य आसपास के क्षेत्रों से कुल 242 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया. सभी अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रहे थे.

पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

मनोज कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने इनके दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग किन परिस्थितियों में और कब भारत में दाखिल हुए. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इनका किसी संगठित नेटवर्क से संबंध है, जो अवैध प्रवास को बढ़ावा देता हो.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस तरह की कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि अवैध प्रवास पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके. बाहरी जिला पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget