एक्सप्लोरर

दिल्ली में कश्मीरी गेट बस अड्डे की बदलेगी तस्वीर, LG विनय सक्सेना ने दिए ये निर्देश

Delhi News: दिल्ली के कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे का कायाकल्प होगा. उपराज्यपाल ने बस अड्डे के रखरखाव, साफ-सफाई और रास्तों पर अतिक्रमण की खराब स्थिति को देखकर नाराजगी जताई.

Delhi News: दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना (Lieutenant Governor Vinai Kumar Saxena) ने शनिवार को कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे (Kashmiri Gate ISBT) का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को बस अड्डे का “पूर्ण कायाकल्प” और इलाके में भीड़भाड़ को कम करने की हिदायत दी .

उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सक्सेना रानी झांसी रोड पर भी गए. उन्होंने अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने, फुटपाथों और केंद्रीय चौकियों की “दयनीय” स्थिति में सुधार करने का अनुरोध किया. निरीक्षण पर गये उपराज्यपाल को आईएसबीटी के बाहर भारी भीड़ का सामना करना पड़ा. बस स्टैंड से अंतरराज्यीय बसों को आने-जाने (टर्नअराउंड) में 45 मिनट से लेकर एक घंटे तक का समय लग रहा था.

उपराज्यपाल ने कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे का किया निरीक्षण

उपराज्यपाल को बताया गया कि अंतरराज्यीय बस के लिए आने-जाने का न्यूनतम समय 45-60 मिनट है. आईएसबीटी के बाहर आसपास की सड़कों पर बस खड़ी रहने से यातायात जाम हो जाता है. बयान में कहा गया, “सक्सेना ने परिवहन आयुक्त और डीटीसी को अंतरराज्यीय बसों के लिए समय को घटाकर 30 मिनट करने का निर्देश दिया. नये बदलाव के बाद बसों का परिचालन 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ जाएगा.”

वर्तमान में, कश्मीरी गेट आईएसबीटी 60 प्लेटफॉर्म से 2,600 से अधिक बसों की आवाजाही सुनिश्चित करता है. लगभग 1,300 अंतर-राज्यीय बसें, 1,200 डीटीसी और क्लस्टर बसें तथा लगभग सौ अखिल भारतीय पर्यटक परमिट बसें शामिल हैं. 

बयान में कहा गया, “आने-जाने की अवधि को घटाकर 30 मिनट कर दिए जाने से, आईएसबीटी, कश्मीरी गेट प्रतिदिन 1900 से अधिक अंतर-राज्यीय बसों को संभालने में सक्षम हो जाएगा. वर्तमान में 1300 बसों की क्षमता है.” उपराज्यपाल ने बस अड्डे के रखरखाव, साफ-सफाई और रास्तों पर अतिक्रमण की खराब स्थिति को देखकर नाराजगी जताई. उन्होंने अधिकारियों को बस टर्मिनल का पूर्ण कायाकल्प करने का निर्देश दिया. 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली पुलिस ने साइ​बर फ्रॉड से जुड़े कई मामलों को सुलझाया, छह करोड़ उड़ा चुके 18 जालसाजों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर 1-2 दिन में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ तो...', CJP ने सरकार को दे डाला अल्टीमेटम
'अगर 1-2 दिन में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ तो...', CJP ने सरकार को दे डाला अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget