एक्सप्लोरर

दिल्ली LG के नोटिफिकेशन खिलाफ जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, HC में जनहित याचिका दाखिल

Lawyers strike in Delhi: दिल्ली में वकीलों ने अपना प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है. यानी 27 अगस्त को पांचवे दिन भी ये हड़ताल जारी रहेगी.

दिल्ली एलजी के नोटिफिकेशन के खिलाफ वकीलों की हड़ताल बुधवार (27 अगस्त) को पांचवें दिन भी जारी रहेगी. बार एसोसिएशन्स ने इसकी जानकारी दी. थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बयान दर्ज करने के आदेश का वकील विरोध कर रहे हैं. मंगलवार (26 अगस्त) को विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में वकीलों ने पुतला दहन भी किया. दिल्ली की जिला अदालतों के वकील शुक्रवार से ही काम बंद कर दिया है और इस आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. हड़ताल के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में एलजी की अधिसूचना के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की गई है. एडवोकेट कपिल मदान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अधिसूचना को चुनौती दी है.

बार एसोसिएशन्स ने जारी किया था सर्कुलर

13 अगस्त को दिल्ली के एलजी ने आदेश जारी किया था. इसके बाद से वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को दिल्ली की सभी जिला अदालतों के बार एसोसिएशन्स की समन्वय समिति ने एक सर्कुलर जारी किया. इमें कहा गया कि अगर आज रात 8 बजे तक सरकार की तरफ से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिलती है तो बुधवार को भी हड़ताल को जारी रखा जाएगा.

बीसीआई ने एलजी को भेजी थी चिट्ठी

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली की सभी जिला अदालतों के वकीलों ने कहा कि मंगलवार को हड़ताल सफलतापूर्वक आयोजित की गई. इससे पहले सोमवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने दिल्ली के एलजी को एक चिट्ठी भेजकर नोटिफिकेशन को तुरंत वापस लेने का अनुरोध किया था.

वकीलों के समर्थन में पहुंचे दिल्ली कांग्रेस चीफ

दिल्ली में वकीलों ने प्रदर्शन के चौथे दिन दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के समर्थन में मार्च में पहुंचे. हड़ताल कर रहे वकीलों की दलील है कि अगर गवाह को कोर्ट में पेश नहीं किया जाएगा तो न्याय कैसे होगा. वकीलों का मानना है कि आदेश से लोगों को न्याय नहीं मिल पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
Delhi News: दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget