एक्सप्लोरर

जामिया यूनिवर्सिटी में वाल्मीकि जयंती मनाने को लेकर विवाद? सफाई कर्मचारियों ने लगाए ये आरोप

Jamia University News: जामिया यूनिवर्सिटी आज एक और विवाद की वजह से सुर्खियों में आया. सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कार्यक्रम आयोजित करने की परमिशन ली गयी थी, लेकिन बाधा पहुंचाया गया.

Delhi News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बुधवार की सुबह वाल्मीकि जयंती मनाने को लेकर विवाद हो गया. सफाई कर्मियों का आरोप है कि महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति को यूनिवर्सिटी गार्ड ने अंदर नहीं जाने दिया. उन्होंने बताया कि वाल्मीकि जयंती पिछले 6 साल से यूनिवर्सिटी के अंदर मनाई जा रही है. इस बार क्यों नहीं मनाने दिया गया. बता दें कि कल शाम दिवाली समारोह के दौरान जामिया यूनिवर्सिटी में दो छात्र गुटों की भिड़ंत हो गयी थी.

राष्ट्रीय कला मंच ने ज्योतिर्मय 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया था. संगीत, रंगोली प्रतियोगिता और दीये जलाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. एबीवीपी का आरोप है कि छात्रों के एक गुट ने समारोह का विरोध किया. दोनों गुटों में विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हो गयी. दोनों गुटों में मारपीट के बाद यूनिवर्सिटी का माहौल तनावपूर्ण है. वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मियों का आरोप है कि आज महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति को यूनिवर्सिटी गार्ड ने अंदर नहीं जाने दिया, जबकि वे शुरू वहां बाल्मिकी जयंती मनाते आ रहे हैं.

जामिया यूनिवर्सिटी में आज फिर क्यों हुआ विवाद?

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कार्यक्रम आयोजित करने की परमिशन यूनिवर्सिटी प्रशासन और दिल्ली पुलिस से ली गयी थी. गेट पर पहुंचने सफाई कर्मियों को कहा गया कि मूर्ति यूनिवर्सिटी के अंदर ले जाने की इजाजत नहीं है. 

वहीं गार्ड ने मामले को लेकर बताया कि मूर्ति काफी बड़ी होने की वजह से यूनिर्वसिटी के अंदर नहीं जा सकती थी. सरिता विहार से बीजेपी पार्षद पति मनीष चौधरी को मामले की शिकायत मिली. पार्षद पति ने जामिया यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति की पूजा कर जयंती मनाई. इस दौरान, जामिया यूनिवर्सिटी के सफाई कर्मी भी मौजूद रहे. हालांकि संपर्क करने के बावजूद जामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन और प्रवक्ता की तरफ से वाल्मीकि जयंती विवाद पर जवाब नहीं मिला. 

ये भी पढ़ें-

डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए MCD की खास तैयारी, पहली बार ड्रोन से कीटनाशक का हो रहा छिड़काव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget