एक्सप्लोरर

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर नहीं फॉलो किए नियम, ड्रोन के जरिए काटे गए चालान, ट्रैफिक पुलिस ने की ये अपील

Delhi-Jaipur National Highway-48 पर लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए ड्रोन के जरिए उनके चालान काटे गए. ड्रोन की सहायता से लेन चेंज के कुल 412 चालान किए गए.

Gurugram News:अभी तक तो यातायात पुलिस सड़कों पर लेन तोड़ने वालों के चालान नाका लगाकर करती थी. लेकिन अब पुलिस ने लेन तोड़ने वालों के चालान के लिए नया तरीका अपनाया है. हाईवे पर चलते हुए लेन तोडक़र हादसों को न्यौता देने वाले ऐसे वाहनों के अब ड्रोन से देखकर पुलिस ने चालान करने शुरू कर दिए हैं. शुक्रवार को पुलिस ने गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे-48 पर यह तरीका अपनाया.

ड्रोन से 412 चालान किए गए
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा ड्रोन का प्रयोग करके लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान को सिरहौल बॉर्डर से खेडक़ी दौला टोल प्लाजा तक चलाया गया, ताकि सडक़ों पर होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके. ड्रोन की सहायता से लेन चेंज के कुल 412 चालान किए गए, जिसकी कुल जुर्माना राशि 3.12 लाख रुपये है.

पुलिस द्वारा 1 दिसम्बर 2023 से 15 दिसम्बर तक लेन चेंज ड्राइविंग व लेन ड्राइविंग की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए 6866 चालान किए गए. इनमें 5797 ट्रक, 518 सवारी बस व 211 शिक्षण संस्थानों की बसें हैं. इन चालानों की कुल जुर्माना राशि 58 लाख 9 हजार 600 रुपए है. इस तरह के चालान अभियान भविष्य में भी जारी रहने वाले है.  

लेन ड्राइविंग का उल्लंघन ना करने की अपील
शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त यातायात वीरेन्द्र विज ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के बाद लेन ड्राइविंग में काफी सुधार आया है. अगले सप्ताह से इस प्रकार के चालान करने के लिए ड्रोनों की संख्या बढ़ाई जाएगी. पुलिस द्वारा सभी ट्रांसपोर्टर्स व शिक्षण संस्थानों से भी अपील की गई है कि वो अपने वाहनों पर नियुक्त चालकों को निर्देश दें कि यातायात नियमों की पालना करें और विशेष तौर पर लेन ड्राइविंग की उल्लंघन ना करें.

उन्होंने कहा कि सड़क पर भारी वाहन केवल बाईं तरफ की दो लेन में ही अपना वाहन चलाएं, जिससे तेज गति से चलने वाले वाहन बिना किसी रुकावट के आसानी से चल सकें. सडक़ पर वाहनों के लेन चेंज करने से रोज हादसे होते हैं, जिसमे काफी लोगों की जान चली जाती है. जिनकी रोकथाम करने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस निरंतर अभियान चला रही हैं.

यह भी पढ़ें: Haryana: हरियाणा में कबूतरबाजों पर SIT का शिकंजा, अब तक 662 गिरफ्तार, 30 के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget