एक्सप्लोरर

Delhi Electricity Subsidy: दिल्ली के कितने लोग चाहते हैं बिजली की सब्सिडी? यहां जान लें आंकड़ा

अधिकारीक आंकड़ों के अनुसार मंगलवार (13 दिसंबर) की शाम तक 40 लाख 28 हजार 915 लोगों ने सब्सिडी के लिए आवेदन किया. सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ाया गया था.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी के 57.60 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं में से 40 लाख से अधिक ने मंगलवार तक दिल्ली सरकार की मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन किया है. सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. आंकड़ों के अनुसार, यदि इस योजना के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं होती, तो 47 लाख उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती.

लाभ के लिए आवेदन करना अनिवार्य किया गया

दिल्ली सरकार ने अपनी सब्सिडी योजना में सुधार करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इस लाभ को प्राप्त करने को आवेदन करना अनिवार्य कर दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले घोषणा की थी कि अक्टूबर से बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी मिलेगी.

मंगलवार शाम तक 40,28,915 आवेदन

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम तक 40,28,915 उपभोक्ताओं ने सब्सिडी के लिए आवेदन किया. इनमें बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के 9.88 लाख उपभोक्ता, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड के 18.28 लाख उपभोक्ता और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड के 11.28 लाख उपभोक्ता शामिल हैं. नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत अन्य 13,882 उपभोक्ताओं ने भी सब्सिडी के लिए आवेदन किया है.

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘केवल वे उपभोक्ता जिन्होंने 15 नवंबर तक अपना आवेदन जमा किया है, उन्हें अक्टूबर के लिए सब्सिडी मिलेगी. 15 नवंबर के बाद जमा किए गए आवेदनों पर दिसंबर और उसके बाद के महीनों के लिए विचार किया जाएगा.’’ 15 नवंबर तक 37 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने सब्सिडी का विकल्प चुना था.

आवेदन की तिथि बढ़ाई गई थी

पहले सब्सिडी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी जिसे बाद में बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया था. 31 अक्टूबर तक 35 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने योजना के लिए आवेदन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget