एक्सप्लोरर

दिल्ली में कनाडा दूतावास के बाहर हिंदू सिख ग्लोबल फोरम का प्रदर्शन, मंदिर पर हमले का विरोध

Delhi News: कनाडा में हिंदू मंदिर और श्रद्धालुओं से मारपीट का जमकर विरोध हो रहा है. घटना से नाराज हिन्दू सिख ग्लोबल फोरम ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया. फोरम के सदस्य बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ें.

Delhi News: कनाडा के ब्रैम्पटन स्थित हिन्दू सभा मंदिर को निशाना बनाने और श्रद्धालुओं से मारपीट की घटना का भारत में जमकर विरोध हो रहा है. दिल्ली में कनाडा उच्चायोग के बाहर हिंदू सिख ग्लोबल फोरम ने आज (रविवार) प्रदर्शन किया.

बड़ी संख्या में फोरम के सदस्य इकट्ठा होकर कनाडा उच्चायोग की तरफ बढ़ने लगे. प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में दिल्ली पुलिस रैपिड एक्शन फोर्स की टीम तैनात थी. सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तीन मूर्ति चौक और चाणक्यपुरी तक जवान तैनात थे.

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दो लेयर की बैरिकेडिंग की गयी थी. हिंदू सिख ग्लोबल फोरम के सदस्य हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ रहे थे. प्रदर्शनकारियों को कनाडा हाई कमीशन तक पहुंचने नहीं दिया गया. प्रदर्शन में शामिल गुरमीत सिंह कहते हैं कि हिंदू सिख एकता को बनाये रखने के लिए लोग इकट्ठा हुए हैं. कनाडा की घटना से विश्वभर में सिखों की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा है.


दिल्ली में कनाडा दूतावास के बाहर हिंदू सिख ग्लोबल फोरम का प्रदर्शन, मंदिर पर हमले का विरोध

'सिख धर्म को बदनाम करने की कोशिश'

उन्होंने कहा कि गुरु तेज बहादुर जी ने एकता का संदेश दिया था. कुछ लोग हमारे धर्म को बदमान करने की कोशिश कर रहे हैं. प्रदर्शन में शामिल होने आये जगमीत कहते हैं कि भारत में सिख की जनसंख्या एक से तीन करोड़ के बीच है. सिख हमेशा से भारत में रहे हैं. हमारे गुरुओं ने भारत में बलिदान दिया है.

सिख महिला ने भी कनाडा की घटना पर रोष जताया. उन्होंने कहा कि घटिया मानसिकता के लोग ऐसे काम करते हैं. आम सिख ऐसा कभी नहीं कर सकता. उसके लिए गुरुद्वारा या मंदिर एक समान है. हम मंदिर भी जाते हैं.


दिल्ली में कनाडा दूतावास के बाहर हिंदू सिख ग्लोबल फोरम का प्रदर्शन, मंदिर पर हमले का विरोध

कनाडा उच्चायोग के सामने प्रदर्शनकारी

उन्होंने कहा कि हमलावर खालिस्तान पाकिस्तान से क्यों नहीं मांगते? पाकिस्तान में भी तो पंजाब है. भारत को ही क्यों टारगेट करते हैं? पन्नू सिर्फ सिखों को भड़काने का काम कर रहा है. खालिस्तान कोई मुद्दा नहीं है. इंद्रदीप कौर कहती हैं कि सिखों ने हर धर्म को बचाने का काम किया है. हमलावर हिंदू और सिखों के बीच लड़ाई कराना चाहते हैं. चाणक्यपुरी थाने पहुंच कर फोरम के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था किये जाने की मांग की गयी थी. 

ये भी पढ़ें-

'केजरीवाल के इशारे पर साकेत गोखले ने जागरण रुकवाया', BJP ने AAP और टीएमसी को बताया हिंदू विरोधी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget