एक्सप्लोरर

Hybrid Hearing: दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, निचली अदालतें बिना पूर्व अनुरोध के हाइब्रिड सुनवाई की दें इजाजत 

Delhi High Court's News: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बंद कमरे में होने वाली सुनवाई में केवल संबंधित व्यक्ति को ही शामिल होने दिया जाए.

Delhi News: दिल्ली उच्च न्यायालय ने शहर की निचली अदालतों को निर्देश दिया है कि वे पक्षकारों द्वारा पूर्व में अनुरोध नहीं किए जाने पर भी उनके समक्ष सूचीबद्ध मामलों की हाइब्रिड (ऑनलाइन और प्रत्यक्ष) सुनवाई की इजाजत दें. हाईकोर्ट ने अपने निर्देश में बताया है कि निचली अदालतें सुनिश्चित करें कि वैवाहिक विवाद, बच्चों को गोद लेने या अभिरक्षा की जिम्मेदारी, यौन अपराध या महिलाओं के खिलाफ हिंसा और ऐसे मामले जिनमें पॉक्सो अधिनियम की धाराएं और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धाराएं लागू हैं, उनमें पक्षकारों और उनके वकील के अलावा डिजिटल सुनवाई में कोई और उपस्थित नहीं हो.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि जिन मामलों में बंद कमरे में सुनवाई हो रही है या न्यायाधीश द्वारा कोई विशेष निर्देश जारी किया गया है, ऐसे मामलों की डिजिटल या प्रत्यक्ष सुनवाई में केवल संबंधित व्यक्ति को ही शामिल होने दिया जाए. दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा पांच जून को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली की जिला अदालतें पक्षकारों या उनके वकीलों को हाइब्रिड या वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई में बिना पूर्व अनुरोध के शामिल होने की अनुमति दे सकती हैं.

जानें, क्या होती है हाइब्रिड सुनवाई

हाइब्रिड सुनवाई या रिमोट हियरिंग अदालती कामकाज का एक ऐसा मिश्रण है जिसमें पक्षकार, बैरिस्टर, गवाह और न्यायाधीश व इसमें शामिल होने वाले लोग वीडियो लिंक या टेलीफोन कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से इसमें शामिल होते हैं और अपना-अपना पक्ष राते हैं. कोरोना महामारी के दौर में इस तरह की अदालतों को भारत में तेजी से विस्तार मिला है. हाइब्रिड सुनवाई में न्यायाधीश हमेशा अदालत कक्ष में शारीरिक रूप से उपस्थित रहेंगे. पार्टियों का कोई भी संयोजन, उनके कानूनी प्रतिनिधि या गवाह तब अदालत कक्ष में भी शारीरिक रूप से उपस्थित हो सकते हैं. बाकी सभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होते हैं. 

यह भी पढ़ें: Delhi Land Transfer Case: विधानसभा समिति के सामने आज पेश हो सकते हैं IAS आशीष मोरे, उनके खिलाफ केजरीवाल सरकार ने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्या शर्मा बनीं MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष, संकल्पों का ऐलान
सत्या शर्मा बनीं MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष, संकल्पों का ऐलान
CJP प्रोटेस्ट में शामिल 2873 लोगों की जांच, 989 का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट में शामिल 2873 लोगों की जांच, 989 का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
दिल्ली में अगले 6 दिन तक गिरेगा तापमान, पढ़ें बदलते मौसम का अपडेट
दिल्ली में अगले 6 दिन तक गिरेगा तापमान, पढ़ें बदलते मौसम का अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget