एक्सप्लोरर

G20 Declaration 2023: दिल्ली डिक्लेरेशन पर अमल का आदेश, रोजगार, गरीबी, इमरजेंसी सहित 63 प्रस्तावों प्राथमिकता से होगा काम 

G20 Leaders Statement 2023 India: दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश में नई कार्य योजना के तहत हेल्थ इमरजेंसी से निपटने की रणनीति पहले से ज्यादा प्रभावी बनाने को कहा गया है.

Delhi News: दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने अपने विभागों से जी20 घोषणापत्र (G20 Declaration 2023) के 63 कार्य बिंदुओं को लागू करने के लिए विस्तृत, समयबद्ध योजना बनाने को कहा है. इस महीने की शुरुआत में योजना विभाग ने मुख्य सचिव नरेश कुमार द्वारा अनुमोदित एक आदेश में विभिन्न विभागों को अपनी-अपनी कार्य योजनाएं तैयार करने और सितंबर के अंत तक प्रस्तुत करने के लिए कहा.

विभागीय आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में वर्णित दृष्टिकोण को इसके सफल कार्यान्वयन के माध्यम से जमीनी स्तर पर साकार करने जरूरत है. इसमें कहा गया है कि 63 कार्य बिंदुओं को ठोस कार्य योजनाओं में बदलने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है. योजना विभाग के विशेष सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘इसलिए संबंधित विभागों से जी20 घोषणापत्र के कार्य बिंदुओं को लागू करने के लिए एक विस्तृत, समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने का अनुरोध किया जाता है.’’ आदेश में कहा गया है कि महत्वपूर्ण और समयसीमा वाली विस्तृत कार्य योजना 30 सितंबर तक भेजी जानी चाहिए.

अब इन पहलुओं पर सरकार रहेगा जोर

जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था और ‘जी20 नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन’ को सर्वसम्मति से समूह द्वारा अपनाया गया था. घोषणापत्र में रोजगार और आजीविका, गरीबी, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक कौशल विकास, अर्थव्यवस्था, निवेश, लैंगिक अंतराल को कम करना, बाल श्रम, भ्रष्टाचार से मुकाबला और खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल थे. परिवहन और पर्यावरण जैसे विभाग और दिल्ली परिवहन निगम तथा दिल्ली मेट्रो रेल निगम सहित अन्य एजेंसियां, कम ग्रीनहाउस गैस और कार्बन उत्सर्जन के लिए संबंधित कार्य बिंदु पर काम करेंगी.

इमरजेंसी से निपटने का प्लान

उद्योग और स्वास्थ्य विभाग जिन कार्य बिंदुओं पर काम करेंगे, उनमें भविष्य में स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए बेहतर तैयारी को लेकर विकासशील देशों में चिकित्सा उपायों तक पहुंच में सुधार और अधिक आपूर्ति तथा उत्पादन क्षमताओं को सुविधाजनक बनाना शामिल है. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग एक कार्य बिंदु पर काम करेगा जिसमें डिजिटल सेवाओं और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे तक पहुंच में सुधार करना और टिकाऊ एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल परिवर्तन के अवसरों का लाभ उठाना शामिल है. 

अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की तैयारी

आदेश में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस कानूनी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप अपराध से अर्जित आय को जब्त करने, पीड़ितों और सरकारों को वापस करने के वैश्विक प्रयासों को बढ़ाने में सहायता के लिए एक कार्य बिंदु पर काम करेगी.

यह भी पढ़ें: Delhi News: डीयू की पूर्व प्रोफेसर ने की इच्छा मृत्यु की मांग, कहा- 'अब मृत्यु से सुंदर कुछ भी नहीं है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget