एक्सप्लोरर

Delhi Government vs Centre Row: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP की प्रतिक्रिया, कहा- 'दिल्ली के साथ जम्मू कश्मीर पर भी पड़ेगा प्रभाव'

Delhi: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने कहा कि, केंद्र शासित प्रदेशों की शक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का न केवल दिल्ली, बल्कि भविष्य में जम्मू-कश्मीर मेंभी दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा.

Delhi News: दिल्ली सरकार के अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले पर बीजेपी (BJP) ने प्रतिक्रिया दी. बीजेपी ने कहा है कि, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का दिल्ली के साथ ही अन्य केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर पर भी दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह (RP Singh) ने ट्वीट कर कहा कि, 'केंद्र शासित प्रदेशों की शक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का न केवल दिल्ली, बल्कि भविष्य में जम्मू-कश्मीर मेंभी दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा.'

दरअसल, दिल्ली में पिछले लंबे समय से उपराज्यपाल और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के बीच अधिकारों को लेकर खींचतान चल रही थी. बतौर राजनीतिक दल बीजेपी इस खींचतान में यह कहते हुए उपराज्यपाल के साथ खड़ी नजर आती थी कि दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली देश के अन्य केंद्र शासित प्रदेशों की तरह का यूटी नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने एक तरह से आम आदमी पार्टी की सरकार के पक्ष में अपना फैसला सुना दिया है. 

जम्मू कश्मीर तक होगा इसका असर
वहीं बीजेपी अब यह कह रही है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का असर सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहेगा. बल्कि जम्मू कश्मीर जैसे केंद्र शासित प्रदेश तक पर भविष्य में इस फैसले का दीर्घकालिक असर दिखाई देगा. बता दें कि, आज सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के हक में फैसला देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार को सर्विसेज पर विधायी और कार्यकारी अधिकार हैं, ये वही शक्तियां है जो दिल्ली सरकार को मिली हुई हैं. हालांकि, राजधानी दिल्ली दूसरे केंद्र शासित प्रदेशों से अलग है, इसलिए इसमें कुछ हिस्सों जैसे पुलिस, कानून-व्यवस्था और भूमि को छोड़कर बाकी सभी चीजों पर विधानसभा का अधिकार होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget