एक्सप्लोरर

Delhi News: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने शुरू किया एंटी डस्ट कैंपेन, 586 टीमों का हुआ गठन

Delhi Pollution: दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण पर काबू पाने के लिए आज गुरुवार से एंटी डस्ट कैंपेन की शुरूआत की. इसके लिए 586 टीमों का गठन किया गया है.

Delhi Anti Dust Campaign: दिल्ली सरकार द्वारा आज गुरुवार से पूरी दिल्ली के अंदर एंटी डस्ट कैंपेन (Anti Dust Campaign) शुरू किया जा रहा है. दिल्ली के अंदर इस अभियान की मॉनिटरिंग के लिए 586 टीमों का गठन किया गया है. ये टीम जमीन पर जाकर चेक करेंगी की जो नियम बनाये गए हैं उनका पालन हो रहा है या नहीं. जो निर्माण संबंधी 14 नियम बनाये गए हैं उनकी निगरानी ये टीम करेंगी कि उनका पालन किया जा रहा है या नहीं.

कंस्ट्रक्शन साइट पर टीन की बड़ी दीवार खड़ी है या नहीं. 5 हजार वर्ग मीटर में जहां निर्माण कार्य हो रहा है वहां एंटी स्मोग गन लगाना होगा और निर्माण स्थल को तिरपाल से ढकना होगा. निर्माण सामग्री ले जा रहे वाहनों को ढकना होगा आदि जैसे 14 नियम हैं. नियमों का उलंघन करने पर 10 हजार से 5 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. 500 वर्ग मीटर के कंस्ट्रक्शन को बिना रजिस्ट्रेशन के अनुमति नहीं होगी. PUC चेकिंग और स्प्रिंकलिंग को प्रभावी तरीके से लागू कर दिया गया है. आपके गली मोहल्ले में कोई दिखता है कि निर्माण कार्य में नियमों का पालन नहीं करता है ग्रीन दिल्ली ऐप पर शिकायत करें.  दिल्ली सरकार का ये एंटी डस्ट अभियान 9 नवंबर तक चलेगा.

वहीं एंटी डस्ट अभियान को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण काबू करने के लिए दिल्ली सरकार ने आज गुरुवार से एंटी डस्ट कैंपेन की शुरुआत की. निर्माण स्थल पर नियमों का उलंघन करने पर 10 हजार से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. इससे पहले पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रीन वॉर रूम की शुरूआत की थी जो 24x7 वायु प्रदूषण के स्तर की निगरानी करेगा. यह ग्रीन वॉर रूम शहर के प्रदूषण आंकड़ों का भी डेटा देगा और इसके साथ ही ग्रीन वॉर रूम को ग्रीन दिल्ली ऐप से भी जोड़ा जाएगा.

Delhi Pollution Control: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर एक्शन, लागू हुआ GRAP का पहला चरण, जानें- किन कामों पर लगेगी रोक

Delhi News: लव कुश रामलीला में एक्टर प्रभास ने किया रावण दहन, बाहुबली की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget