एक्सप्लोरर

Delhi: अब JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी करें मुफ्त में, दिल्ली की वर्चुअल क्लास का उठाएं फायदा, जानें डिटेल्स

DMVS Free NEET, JEE Preparation: दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए वर्चुअल क्लास की मदद से अब स्टूडेंट्स जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त में कर पाएंगे. जानिए क्या है योजना.

Delhi DMVS Virtual Classes Free JEE NEET Preparation: दिल्ली सरकार (Delhi Government) 11वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों को जेजेई व नीट (JEE and NEET) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद करेंगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग अलग विषयों के अलग-अलग विशेषज्ञ शिक्षक रखे जाएंगे. यह सब वर्चुअल स्कूल (Delhi Virtual School) के माध्यम से किया जाएगा. यह सारी शिक्षा निशुल्क होगी और छात्रों से इसके लिए कोई फीस नहीं वसूली जाएगी.

स्किल आधारित तैयारी भी करवायी जाएगी –

वर्चुअल स्कूल के जरिए छात्रों को स्किल आधारित तैयारी भी करवाई जाएगी, ताकि बच्चे पार्ट टाइम प्रोफेशनल कोर्स भी कर सकें. खासतौर पर 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को जेईआ, नीट व सीयूईटी (यूजी) समेत ऐसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद दी जाएगी.

क्या कहना है दिल्ली के सीएम का -

इस नई पहल पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम स्कूल में बच्चों को न केवल पढ़ाएंगे, बल्कि हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए विशेषज्ञों को लेकर आएंगे, ताकि बच्चों को उसके लिए तैयार किया जा सके. अलग-अलग विषयों की अलग-अलग तैयारी करवाई जाएगी. स्किल आधारित तैयारियां भी कराई जाएंगी. ताकि जो बच्चे इसके साथ-साथ कुछ प्रोफेशनल करना चाहें तो वे पार्ट टाइम जॉब भी कर सकें.

ऐसे चलेगा वर्चुअल स्कूल -

इस वर्चुअल स्कूल में एक स्कूलिंग प्लेटफार्म होगा और हर बच्चे को एक आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा. वह बच्चा उस आईडी और पासवर्ड से स्कूलिंग प्लेटफार्म पर लॉगिन करेगा. लॉगिन करने के बाद वह लाइव क्लासेज अटेंड कर सकता है. सप्लीमेंट्री लर्निंग मैटेरियल भी ले सकता है, ट्यूटोरियल्स कर सकता है. बच्चों का ऑनलाइन एसेसमेंट भी किया जाएगा.

डिजिटल लाइब्रेरी की भी मिलेगी सुविधा -

इसमें एक बहुत बड़ी डिजिटल लाइब्रेरी होगी. बच्चे उस डिजिटल लाइब्रेरी का सारा कंटेंट एक्सेस कर सकते हैं. कोई भी छात्र 24 घंटे में किसी भी समय लाइब्रेरी को एक्सेस कर सकता है. स्कूलिंग प्लेटफार्म को विश्व प्रसिद्ध संस्था गूगल और स्कूल नेट इंडिया ने बनाया है. इन वर्चुअल क्लास में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को विशेष तौर पर तैयार किया गया है.

देश के कोने-कोने के छात्र उठा सकेंगे फायदा -

सीएम ने कहा कि मैं समझता हूं कि शिक्षा के क्षेत्र में यह एक बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम साबित होगा.  आजादी के बाद शायद पहली बार इतने बड़े स्तर पर यह पहल की गई है. आप कल्पना करके देखिए कि एक टीचर पढ़ा रहा है, उसको कई हजार स्टूडेंट एक साथ देख रहे हैं. एक साथ देश के कोने कोने से कई सारे छात्र एक बहुत अच्छे टीचर को एक्सेस कर सकते हैं. यह बहुत बड़ा कदम होगा. मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में हमारे देश के हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

BPSC 67th Exam 2022: बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं प्री परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब इस डेट पर होगा एग्जाम

DMVS: CM अरविंद केजरीवाल का एलान – दिल्ली में शुरू होगा दुनिया का पहला वर्चुअल स्कूल, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget