एक्सप्लोरर

क्या दिल्ली में बंद हो जाएगी ऑटो सेवा? रेखा गुप्ता की सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला

Delhi Auto Service: दिल्ली के मंत्री पंकज सिंह ने मीडिया से कहा कि ईवी पॉलिसी को लेकर अभी हम मंथन कर रहे हैं. दिल्ली के लोगों को अच्छी सुविधा दी जाएगी.

दिल्ली सरकार ने मंगलवार (15 अप्रैल) को साफ किया कि राजधानी में कोई भी कोई भी ऑटो या स्कूटर फिलहाल बंद नहीं होंगे. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली के लिए ईवी पॉलिसी लेकर हम मंथन में लगे हुए हैं. फिलहाल कोई ऑटो बंद नहीं होगा सब चालू रहेगा. 

कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री पंकज सिंह ने कहा, "हमारी कैबिनेट की बैठक थी. हम इस पर चर्चा कर रहे हैं. अभी ऑटो को बंद किए जाने को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है. ऐसा कुछ नहीं है. सभी गाडियां चलती रहेंगी. दिल्ली की जनता के लिए जो भी अच्छी सुविधा होगी वो दी जाएगी."

कैबिनेट बैठक में बिजली सब्सिडी पर फैसला

कैबिनेट की बैठक के बाद बिजली मंत्री आशीष सूद ने बताया कि लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा था कि दिल्ली सरकार सब्सिडी बंद कर देगी, लेकिन दिल्ली सरकार कोई सब्सिडी नहीं बंद करेगी. बिजली सब्सिडी पर फैसला हुआ है. किसान भाइयों के लिए सब्सिडी, 1984 दंगों के पीड़ितों के लिए सब्सिडी, वकीलों के चैंबर के लिए मिलने वाली सब्सिडी और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की सब्सिडी जारी रखी जाएगी. 

बेरोजगार नेता झूठ फैलाते रहेंगे- आशीष सूद

मंत्री ने आगे कहा, "आज दिल्ली सरकार के इस फैसले से दुष्प्रचार का अंत होता है. आप लोगों को ये समझ लेना चाहिए कि स्वघोषित बेरोजगार नेता रोज कुछ न कुछ इस तरह का झूठ चलाते रहेंगे. मगर दिल्ली सरकार अपनी गति से काम करते हुए, वक्त के साथ इन सब झूठों को निरस्त कर देगी."

बता दें कि ऐसी चर्चा थी कि कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली में ईवी पॉलिसी लागू कर दी जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, इस पॉलिसी के तहत 15 अगस्त 2025 से पेट्रोल-डीजल और सीएनजी पर चलने वाले ऑटो का नया पंजीकरण बंद किया जा सकता है. जो सीएनजी ऑटो दस साल से पुराने हैं, उन्हें इलेक्ट्रिक में बदलना अनिवार्य होगा.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget