एक्सप्लोरर

Delhi: लंबे अरसे से एक ही पद पर डटे अधिकारियों और कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब, दिल्ली सरकार के इस रुख से मची अफरातफरी 

Delhi Government Demand Reports: दिल्ली स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव ने अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों और स्वायत्त संस्थानों के प्रबंध निदेशकों को एक सर्कुलर जारी कर अधिकारियों और कर्मचारियों की मांगी डिटेल. 

Delhi News: आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों और स्वायत्त संस्थानों में लंबे अरसे से कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा है. सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार के इस रुख के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि लंबे अरसे से एक ही जगह अपने पद पर डेट अधिकारियों और कर्मचारियों को तबादला करने की योजना दिल्ली सरकार ने तना बना लिया है. दिल्ली सरकार के इस रुख के बाद से ​अलग-अलग विभागों में कार्यरत कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. बताया जा रहा है कि कर्मचारी ट्रांसफर की सूचना को लेकर सकते में हैं. 

दरअसल, दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों और संस्थानों में काफी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी कई साल से संवेदनशील पदों पर कब्जा जमाए बैठे हैं. ऐसे कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपने के संकेत सरकार की ओर से मिले हैं. यानी दिल्ली सरकार एक ही जगह वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों पर लगाम कसने की तैयारी में है. यही वजह है कि दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों और स्वायत्त संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वो संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों के बारे में डिटेल रिपोर्ट जल्द से जल्द जमा करें. 

सर्कुलर जारी करने के पीछे की ये है वजह

दिल्ली सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव दानिश अशरफ ने अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों और स्वायत्त संस्थानों के प्रबंध निदेशकों को इस बारे में एक सर्कुलर जारी कर डिटेल जानकारी मांगी है. विभागीय सर्कुलर में कहा गया है कि सामान खरीद विभाग, लाइसेंसिंग या पंजीकरण विभाग और बिलों की प्रतिपूर्ति से संबंधित विभागों में लंबे अरसे तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों के बाबत प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। बताया जा रहा है कि केजरीवाल सरकार की ओर यह फैसला विभागीय कामकाज में तेजी लाने और नए लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपने के लिहाज से लिया गया है. इससे न केवल सरकार कामकाज में सुधार होगा बल्कि लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा. 
  
ये भी पढ़ें:  Manish Sisodia News: ED का दावा- सिसोदिया अपनी पत्नी के अकेले केयरटेकर नहीं हो सकते, दिल्ली HC ने तलब की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget