एक्सप्लोरर

Delhi News: गौतम गंभीर ने एक्साइज पॉलिसी को लेकर AAP पर बोला हमला, कहा- ये ठेकेदारों की सरकार है

Delhi Politics: गौतम गंभीर ने कहा इनका नाम आम आदमी पार्टी की जगह ठेकेदारों की सरकार कर देना चाहिए. आगे उन्होंने कहा जब दिल्ली को ऑक्सीजन की कमी थी तो इन्होंने ठेकों पर लंबी-लंबी लाइनें लगवाई.

Delhi News: दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है. ऐसे में एक्साईज पॉलिसी विवाद पर गौतम गंभीर ने आप सरकार पर जमकर हमला बोला है. गंभीर ने कहा इनका नाम बदलकर आम आदमी पार्टी की जगह ठेकेदारों की सरकार और ठेकों की सरकार कर देना चाहिए. आगे उन्होंने कहा जब दिल्ली को ऑक्सीजन की कमी थी तो इन्होंने ठेकों पर लंबी-लंबी लाइनें लगवाई. वहीं सिंगापुर दौरे पर हुए विवाद को लेकर गौतम गंभार ने कहा इतने बड़े आदमी नहीं है अरविंद केजरीवाल कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. इनसे दिल्ली संभाली नहीं गई, अब पंजाब क्या संभाला जाएगा.

क्या है एक्साइज पॉलिसी

दिल्ली में 850 शराब की दुकानें हैं, जिनमें 60 फीसदी सरकारी और 40 फीसदी प्राइवेट है. वहीं अब सरकार 100 फीसदी दुकानों को निजी हाथों में दे देगी. शराब पीने की उम्र 25 से घटाकर 21 साल कर दिया गया है. इंटरलेशनल एयरपोर्ट और होटलों में 24 घंटें शराब मिलेगी. शराब की दुकानों का एरिया 500 वर्ग फीट होगा. शराब की होम डिलीवरी भी हो सकती है. हालांकि दिल्ली सरकार कह चुकी है कि दिल्ली में नई शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी लेकिन बीजेपी इसी बात पर सरकार को घेरकर विरोध कर रही है. बीजेपी का कहना है कि सरकार युवाओं को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. 

दिल्ली के लोग सिर्फ प्रचार देख रहे

गौतम गंभीर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दावा किया था कि स्वच्छ शासन और प्रशासन के साथ, बिजली की कीमतों में भारी कमी आएगी. हालांकि, पिछले 8 वर्षों में, दिल्ली के लोग सिर्फ प्रचार ही देख रहे हैं. क्रिकेटर से राजनेता बने गंभीर ने कहा कि बिजली की खपत करने वाले 58 लाख घरों में से केवल आधे (लगभग 30 लाख) 200 यूनिट से कम का उपयोग करते हैं, जो सीधे बिजली वितरण कंपनियों द्वारा चार्ज नहीं किया जाता है. उन्होंने कहा, "अन्य 16 लाख लोग 800 रुपये तक की सब्सिडी का लाभ उठाते हैं. इसलिए, दिल्ली में 11 लाख परिवारों को 10 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का भुगतान करना पड़ता है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है." 

ये भी पढ़ें

CBSE Class 12 Results 2022: जारी हुए सीबीएसई बोर्ड क्लास 12वीं के नतीजे, दिल्ली से लेकर, पटना और भोपाल तक जानिए कैसा रहा इन शहरों का रिजल्ट

New Delhi: दिल्ली AIIMS ने बढ़ाया प्राइवेट वार्ड कमरों का किराया, 5000 से ऊपर के कमरे के लिए अब मरीजों को देने होंगे इतने रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget