एक्सप्लोरर

Delhi Fire: मोती नगर के बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, बचाव में जुटीं 24 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Delhi Fire News: दिल्ली के मोती नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सोमवार रात भीषण आग लग गई. 24 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है.

Moti Nagar Banquet Hall Fire: दिल्ली के DLF मोती नगर क्षेत्र के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सोमवार (24 जून) रात को भीषण आग लग गई. इस घटना का दृश्य भयावह था. सोशल मीडिया पर आग लगने की वीडियो तुरंत वायरल होने लगी. राहत ही बात ये है कि इस बैंक्वेट हॉल में किसी भी तरह का कोई कार्यक्रम नहीं हो रहा था.

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि शुरूआत में 2 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी, जिनमें से एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दूसरा अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है.

24 दमकल की गाड़ियों ने आग को किया काबू
घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. दिल्ली फायर सर्विस के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत 18 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 6 और दमकल गाड़ियां भेजी गईं. कुल 24 फायर टेंडर आग पर काबू पाने में जुटे रहे.

अधिकारी ने दी जानकारी- रात 8:47 पर मिली कॉल
DFS अधिकारी के अनुसार, “हमें रात 8 बजकर 47 मिनट पर DLF मोती नगर के सामने स्थित गोल्डन बैंक्वेट हॉल में आग लगने की कॉल मिली थी." घटनास्थल से आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि काले धुएं के घने बादल रात के अंधेरे में आसमान को ढकते हुए नजर आ रहे थे और आग की लपटें हॉल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थीं.

आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई. पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित दूरी पर रखा जा सके. वहीं, आसपास की सड़कों पर यातायात को भी मोड़ दिया गया था. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget