एक्सप्लोरर

Delhi Fire: दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के मकान में लगी भीषण आग, फायरकर्मियों ने ऐसे बचाई युवती की जान

Delhi Fire: दिल्ली फायर सेवा के डायरेक्टर अतुल गर्ग के मुताबिक आग ईस्ट ऑफ कैलाश के मकान में अपर ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी जो थर्ड फ्लोर पर रखे हुए सामान तक पहुंच गई. 

Delhi Fire News East of Kailash: दिल्ली के पॉश इलाकों में शुमार ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब वहां एक बिल्डिंग में अचानक आग लग गई. मकान में आग काफी तेजी से फैली और देखते ही देखते बिल्डिंग के कई फ्लोर को चपेट में ले लिया. ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित बिल्डिंग में लगी आग की इस घटना में एक युवती ऊपरी मंजिल में फंस गई, जिसे समय रहते फायरकर्मियों ने बचा लिया.

इस घटना की सूचना मिलते ही फायर टेंडरों की टीम कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गई. दिल्ली फायर सेवा के कर्मचारियों ने सबसे पहले बिल्डिंग में फंसी युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया. उसके बाद फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए. 

आग पर काबू पाने में लगे चार घंटे- अतुल गर्ग

दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी. बताया गया था कि ईस्ट आफ कैलाश के F-46 मकान में आग लगी है. जिस पर तुरंत ही अलग-अलग फायर स्टेशनों से आग बुझाने वाली आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई. 

असिस्टेंट डिविजनल अफसर यशवंत सिंह मीणा सहित 40 फायरकर्मियों की टीम घंटो मशक्कत के बाद नौ बजकर 50 मिनट पर आग के नियंत्रित करने में सफल हुई. इस घटना के बाद काफी देर तक वहां कूलिंग का काम चलता रहा.

'फाय​रकर्मियों ने बचाई युवती की जान'

दिल्ली फायर सेवा के डायरेक्टर अतुल गर्ग के मुताबिक आग अपर ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी जो थर्ड फ्लोर पर रखे हुए सामान तक पहुंच गई और आग की तेज लपटों के साथ काफी धुआं भी निकलने लगा था. इस दौरान  ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोग पहले ही निकल चुके थे, लेकिन एक युवती ऊपरी मंजिल पर फंस गई. वह लगातार रो रही थी, जिसे ट्रंक ट्रैवल लेडर गाड़ी की मदद से रेस्क्यू किया गया.

एसी में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग 

​डीजी अतुल गर्ग के अनुसार फिलहाल आग लगने के सटीक कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण बिल्डिंग में आग लगी, जो बाद में ऊपरी मंजिल तक फैल गई. 

NDMC Suvidha Camp: कल एनडीएमसी की सुविधा शिविर में लोग उठा सकते हैं इन सेवाओं का लाभ, करना होगा सिर्फ ये काम

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget