एक्सप्लोरर

Delhi Exit Poll Result 2024: दिल्ली में बीजेपी लगाएगी 'हैट्रिक' या इंडिया गठबंधन का खुलेगा खाता? एबीपी एग्जिट पोल के चौंकाने वाले नतीजे

Delhi Exit Poll Result: दिल्ली में लोकसभा चुनाव में बीजेपी और इंडिया गठबंधन में कौन सबसे ज्यादा सीटें जीत रही है? इसके नतीजे एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल से सामने आए हैं.

Delhi Exit Poll Result 2024 ABP Cvoter: राजधानी दिल्ली में 25 मई को मतदान कराया गया. आखिरी चरण के मतदान के बाद एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल लेकर आया है जिसमें यह दिखाया गया है कि दिल्ली की सातों सीटों पर पार्टी और उम्मीदवारों का प्रदर्शन कैसा रहा. किसने बाजी मारी तो किसने किसको पटखनी दी? क्या दिल्ली में बीजेपी लगातार तीसरी बार सभी सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाएगी या फिर इंडिया गठबंधन अपना खाता खोलने में कामयाब रही? आइए जानते हैं एग्जिट पोल के नतीजे...

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली, चांदनी चौक और दक्षिणी दिल्ली सीटों पर छठे चरण में मतदान कराया गया. पार्टियां मतदान से पहले और बाद में अपनी जीत का दावा करती रहीं तो दूसरी तरफ उनकी निगाहें 4 जून पर भी टिकी हुई हैं जब ईवीएम के पिटारे से उनकी किस्मत का फैसला होगा. 

किसके खेमे में खुशी, किसको मायूसी
जहां तक एग्जिट पोल की बात करें तो सी-वोटर के सर्वे में बीजेपी को 4 से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 1 से 3 सीट जाती दिख रही है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है जिसने क्रमश: तीन और चार सीटों पर चुनाव लड़ा है. 

Delhi Exit Poll Result 2024: दिल्ली में बीजेपी लगाएगी 'हैट्रिक' या इंडिया गठबंधन का खुलेगा खाता? एबीपी एग्जिट पोल के चौंकाने वाले नतीजे

इस बार पड़े कम वोट
वोट शेयर की बात करें तो 2019 में जब 60.60 फीसदी वोटिंग हुई थी तब बीजेपी को 56.86 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को 22.51 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 18.11 प्रतिशत वोट मिले थे. 2024 के चुनाव में मतदान के आंकड़े में गिरावट आई है. इस बार 58.69 प्रतिशत ही मतदान हुआ है. एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि बीजेपी को 45.8 प्रतिशत वोट और इंडिया गठबंधन को 51.1 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं.

2024 का चुनाव 2019 के चुनाव से अलग है क्योंकि बीजेपी ने सात में से छह सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं जो कि निवर्तमान सांसद हैं जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पहली बार दिल्ली में साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. बांसुरी स्वराज, महाबल मिश्रा, कन्हैया कुमार, मनोज तिवारी, सोमनाथ भारती और उदित राज वे चर्चित चेहरे हैं जिनके रिजल्ट पर सभी की निगाहें हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget