एक्सप्लोरर

आपातकाल की 50वीं बरसी पर दिल्ली में लगी प्रदर्शनी, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- 'युवाओं को ये बताना जरूरी है कि...'

आपातकाल की 50वीं बरसी पर कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि युवाओं को बताना जरूरी है कि उस समय देश में क्या हुआ था.

Emergency Anniversary: राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र और दिल्ली सरकार ने देश के इतिहास में काला दिन माने जाने वाले 25 जून 1975 को लागू आपातकाल की 50वीं बरसी पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया. BJP इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है.

वहीं दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें आपातकाल के दौरान हुए दमन अत्याचार और राजनीतिक गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेज और तथ्य आम जनता के सामने रखे गए.

हजारों लोगों के मौलिक अधिकार छीन लिए - रेखा गुप्ता 

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री सांसद और बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 25 जून 1975 को जब देश में आपातकाल लगाया गया था, तब लोकतंत्र को कुचल दिया गया था. सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में ठूंस दिया.

रेखा गुप्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी उस दौर को नहीं जानती इसलिए यह जरूरी है कि उन्हें बताया जाए कि उस समय देश में क्या हुआ था. इस प्रदर्शनी के जरिए हम युवा पीढ़ी को दिखा रहे हैं कि कैसे इंदिरा गांधी सरकार ने हजारों लोगों को जेल में डाला, कैसे पत्रकारों की आवाज दबाई गई और आम लोगों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए. यह इतिहास का वो काला अध्याय है जिसे भूलना नहीं चाहिए.

1975 में देश के संविधान को कुचला गया था - मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ बताते हुए कहा कि 1975 में देश के संविधान को कुचला गया था. उन्होंने कहा आपातकाल के दौर को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता उसे केवल महसूस किया जा सकता है. इसलिए हम दस्तावेजों के माध्यम से युवा पीढ़ी को बताने का प्रयास कर रहे हैं कि उस समय देश में क्या हुआ था.

प्रदर्शनी में उन नेताओं के संघर्ष को भी दिखाया गया है, जिन्होंने आपातकाल के विरोध में आवाज उठाई थी. इनमें अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जय प्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई और अन्य नेता शामिल हैं.

एबीपी न्यूज ने सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने वाले जय भारत आनंद से भी बातचीत की. उन्होंने बताया कि हमने सत्याग्रह में हिस्सा लिया था और पुलिस ने मेरे हाथों को ऊंट से कुचलवा दिया जिससे मुझे अपना हाथ गंवाना पड़ा. पर मुझे गर्व है कि मैंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई.

बता दें कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की थी जो कई महीने तक चला. इस दौरान विपक्ष के कई बड़े नेताओं को जेल में डाला गया, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई और नागरिक स्वतंत्रता छीन ली गई. यह आजाद भारत का पहला और अब तक का सबसे लंबा आपातकाल रहा है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget