एक्सप्लोरर

अभेद किले के तौर पर दिल्ली चुनाव में सुरक्षा, जमीन से आसमान तक चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. इसमें एआई तकनीक, ड्रोन, अर्धसैनिक बलों और सादी वर्दी में पुलिस टीम की तैनाती शामिल हैं.

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो इसके लिए चुनाव आयोग लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है.सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक ना हो इसको लेकर के नई तकनीक एआई का भी सहारा लिया जा रहा है. जिसके तहत इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में सुरक्षा कवच तैयार करने में एआई का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

पोलिंग बूथों पर किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग एआई का भी सहारा ले रहा. दिल्ली के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ करीब 40 से अधिक ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी.

अति संवेदनशील बूथों पर कैसी रहेगी सुरक्षा

अभी तक तीन हजार से अधिक संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की पहचान की गई है. दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा पुख्ता करने के लिए पुलिस ने जीओ टैगिंग की भी तैयारी की है, ताकि सुरक्षा कर्मियों को सारी जानकारी मिलती रहे. इसके लिए पुलिस ने एआई चैटबॉट की शुरुआत की है और वेबसाइट पर क्यूआर कोड स्कैन करने की व्यवस्था की है ताकि जवानों को हर एक अपडेट मिल सके.

चुनाव आयोग की मानें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था अभेद किले के तौर पर की गई है. जमीन से लेकर आसमान तक हर एक मूवमेंट पर प्रशासन की पैनी नजर है. इसलिए प्रशासन सुरक्षा को लेकर एआई और जिओ टैगिंग का इस्तेमाल कर रहा है ताकि सुरक्षा अवैध किले में तब्दील की जा सके. 

माहौल खराब करने पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन की मानें तो सादी वर्दी में भी पुलिस टीम को तैनात किया गया है, ताकि खुफिया इनपुट भी मिल सके अगर कोई उपद्रवी या अराजक तत्व चुनावी माहौल को खराब करने की कोशिश करें तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके. 

प्रशासन का कहना है कि सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह से कानून व्यवस्था बिगड़ने न पाए और दिल्ली विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. 

इसे भी पढ़ें: 'हम खामोश नहीं बैठ सकते...', ताहिर हुसैन को एंटिनेशनलिस्ट बोलने वालों पर भड़के ओवैसी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से एक दिन में 2000 करोड़ का नुकसान, कारोबार पर बुरा असर
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से एक दिन में 2000 करोड़ का नुकसान, कारोबार पर बुरा असर
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
अभिजीत दीपके, सौरव और आशुतोष को भरना पड़ेगा 50 हजार मुचलका, कोर्ट ने दिया आदेश
अभिजीत दीपके, सौरव और आशुतोष को भरना पड़ेगा 50 हजार मुचलका, कोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रदर्शन में युवती से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों की पहचान, पुलिस लेगी एक्शन
दिल्ली प्रदर्शन में युवती से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों की पहचान, पुलिस लेगी एक्शन

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget